फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के गांव-गांव में पहुंची बिजली: वाराणसी में राज्यमंत्री सोमेंद्र बोले- हम लोग दिखावे के लिए काम नहीं करते

Thu, 15 Sep 2022 11:47 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग सोमेंद्र तोमर ने गुरुवार को वाराणसी में प्रेस वार्ता की। विद्युत समाधान सप्ताह की जानकारी दी। कहा कि 2017 से पहले पूरे यूपी में बिजली व्यवस्था ठीक नहीं थी। 
विज्ञापन
वाराणसी के सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता में प्रेस वार्ता करते राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग सोमेंद्र तोमर ने कहा कि 2017 के पहले यूपी में बिजली की क्या स्थिति थी यह बताने की जरूरत नहीं है। 2017 में योगी सरकार आने के बाद ऊर्जा के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ। अब प्रदेश के सुदूर क्षेत्रों से लेकर गांव-गांव तक बिजली पहुंची है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है।

विज्ञापन


वाराणसी के सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि सरकार हमेशा उत्तर प्रदेश के हित में काम कर रही है। हम लोग दिखावे के लिए कोई काम नहीं करते। बताया कि 12 सितंबर से 19 सितंबर तक विद्युत समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। सभी अधिकारी समय से अपने दफ्तर पहुंच रहे हैं।

समस्याओं का हो रहा त्वरित निस्तारण

समाधान दिवस के तहत बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। कहा कि पहले उपभोक्ताओं को समाधान के लिए बिजली विभाग के चक्कर लगाने पड़ते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है। बिजली में खराबी आने पर 24 घंटे के भीतर ठीक किया जा रहा है। उन्होंने स्मार्ट मीटर की समस्या को लेकर अपग्रेड करने की बात कही। आकस्मिक जांच के दौरान कर्मचारियों के समय उपस्थित होने पर खुशी जाहिर की। 

योगी सरकार में किसी अपराधी को छोड़ा नहीं जाएगा

एक सवाल के जवाब में राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि योगी सरकार जनता के साथ है। यूपी में अपराधी या तो जेल में है या प्रदेश से बाहर। यूपी में किसी अपराधी को नहीं छोड़ा जाएगा। समाजवादी पार्टी के धरना-प्रदर्शन पर कहा कि वे बेवजह अशांति का महौल बना रहे हैं। लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का हक है। दबाव बनाने की राजनीत काम नहीं आने वाली। दोषियों पर कार्रवाई जारी रहेगी। सामानों की खरीद में हुए घोटालों के विषय मे उन्होंने कहा कि जांच चल रही है। 

विज्ञापन

बता दें कि ऊर्जा विभाग 12 सितंबर से 19 सितंबर तक विद्युत समाधान सप्ताह मना रहा है। इसी क्रम में ऊर्जा राज्य मंत्री डा. सोमेंद्र तोमर पूर्वांचल के दौरे पर हैं। वह लगातार पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों में ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर विद्युत आपूर्ति, उपभोक्ताओं की शिकायतों की स्थिति के संबंध में समीक्षा भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें