फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: बीएचयू अस्पताल में महिलाकर्मी को बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी, थाने पहुंची पीड़िता को पुलिस ने कहीं और का मामला बताकर दूसरी जगह भेजा

Mon, 11 Oct 2021 09:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

वाराणसी के बीएचयू अस्पताल की महिलाकर्मी को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर में आकर आरोपी युवक ने तमंचे के बल पर धमकी दी। पीड़िता थाने में तहरीर दने पहुंची तो पुलिसकर्मियों ने मामला अपने इलाके का न बताकर वापस भेज दिया। 

विज्ञापन


बीएचयू अस्पताल में कार्यरत महिलाकर्मी का आरोप है कि रविवार को ड्यूटी के दौरान लंका थाना क्षेत्र के सरायनंद खोजवा के रहने वाले शुभम यादव ने अपने एक साथी के साथ पहुंचकर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान महिलाकर्मी के सहकर्मी ने विरोध किया तो उसके उसने बंदूक तान दी। धमकी देते हुए कहा कि सभी को गोली से मारकर खत्म कर दूंगा।

आरोप है कि सिरफिरा आए दिन रास्ते में रोककर छेड़खानी और परेशान करता रहता है। महिलाकर्मी चितईपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। महिला आरोपी के खिलाफ लंका थाने में तहरीर देने पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि लंका थाना पर जब गई तो पुलिसकर्मियों ने चित्तईपुर भेज दिया, जब चित्तईपुर थाने पहुंची तो घटनास्थल वहां का बताकर लंका थाने जाने को कह दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें