सारनाथ थाना अंतर्गत हिरामनपुर स्थित न्यू कॉलोनी निवासी छोटेलाल का इकलौता पुत्र आदित्य (12 वर्ष) शाम घर से कुछ ही दूरी पर पतंगबाजी कर रहा था। इसी दौरान पतंग लूटने के दौरान वह कुएं में गिर गया।
वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र स्थित हिरामनपुर न्यू कॉलोनी निवासी एक परिवार को मकर संक्रांति का त्योहार जिंदगी भर का गम दे गया। शुक्रवार शाम पतंग लूटने के चक्कर में एक किशोर की कुएं में गिरने से मौत हो गई। त्योहार के दिन इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचित किए देर रात शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सारनाथ थाना अंतर्गत हिरामनपुर स्थित न्यू कॉलोनी निवासी छोटेलाल का इकलौता पुत्र आदित्य (12 वर्ष) शाम के समय लगभग पांच बजे घर से कुछ ही दूरी पर पतंगबाजी कर रहा था।
साथियों ने देखा तो मचाया शोर
इसी बीच एक पतंग कटी तो आदित्य उसे लूटने के लिए दौड़ा। दौड़ भाग करते समय मकान से कुछ ही दूरी पर स्थित एक कुएं में जा गिरा। साथ में कुछ लड़कों ने आदित्य को कुएं में गिरते देखा तो शोर मचाया। आसपास के जुटे लोगों ने तुरंत कुएं में कूद आदित्य को बाहर निकाला।
कुएं में नीचे गिरने से आदित्य के सिर और कमर में गंभीर चोटें आई। तुरंत परिजन लेकर उसे आशापुर स्थित एक निजी अस्पताल भागे, जहां चिकित्सकों ने जवाब दे दिया। इसके बाद परिजन दीनदयाल उपाध्याय ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
बेटे को खोने के गम में बेसुध मां अनीता को जब भी होश आता, वह तुरंत बेटे का नाम लेकर बिलखती रही। मौजूद हर किसी की आंखें परिवार के इस करुण क्रंदन से डबडबा गईं। मां अनीता यही बार-बार कह रही थी कि हे भगवान, कौन सी हमारी गलती थी, जो हमारे लाल को छीन लिया। वहीं बहन इच्छा सिर्फ रोए जा रही थी। पढ़ेंः टीकाकरण में लापरवाही पर वाराणसी के नौ विद्यालयों को नोटिस, डीएम बोले- होगी सख्त कार्रवाई