बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कोई चमत्कारिक बाबा नहीं हैं, वह कहते हैं की कोई भी आकर देख सकता है। उन्होंने कहा की नागपुर वाले श्याम मानव पहले अपना धर्म बताएं। आपको सनातन को लेकर बोलने का अधिकार किसने दिया।
अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री जितेंद्रानंद सरस्वती ने बयान जारी करते हुए कहा कि बागेश्वर धाम सरकार के भक्त आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर जिस प्रकार प्रहार किया जा रहा है। इसके पीछे ईसाई मिशनरीज और इस्लामिक ताकतों का गठजोड़ है। महामंत्री ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि यह आचार्य धीरेंद्र शास्त्री पर नहीं, भारत की सामाजिक, धार्मिक और जड़ों से जुड़े सनातन हिंदू संस्कृति पर प्रहार है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार में भक्त उमड़ रहे हैं, सनातन धर्म का वैभव निखर रहा है। हमारे तंत्र, ज्योतिष और सारी विद्याओं के निष्णांत गुरुओं का आशीर्वाद उसे प्राप्त हो रहा है।