फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU कैंपस में देर रात बवाल: भारत-पाकिस्तान मैच के बाद भिड़े दो हॉस्टलों के छात्र, मारपीट में पांच घायल

Mon, 05 Sep 2022 09:12 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

महामना की बगिया यानी काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर का माहौल रविवार देर रात एक बार फिर गरमा गया। मामूली बात को लेकर बिड़ला हॉस्टल और एलबीएस हॉस्टल के छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई।  
 
विज्ञापन
बीएचयू में बवाल के बाद कई थानों की पुलिस पहुंची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर में रविवार देर रात में छात्रों के दो गुटों में मामूली बात को लेकर जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि इस दौरान दोनों तरफ से पत्थर भी चलाए गए। घटना में पांच से अधिक छात्र घायल हुए हैं। उधर मारपीट करने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर एलबीएस हॉस्टल के छात्र धरने पर बैठ गए। घटना की वजह को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

विज्ञापन


घटना के समय मौजूद लोगों में कोई बर्थडे पार्टी को लेकर मारपीट होने की बात कह रहा था तो कुछ लोग भारत पाकिस्तान मैच के दौरान आपसी नोकझोंक को वजह बता रहे थे।  बिड़ला हॉस्टल और एलबीएस हॉस्टल के छात्रों के बीच मारपीट से परिसर का माहौल एक बार फिर गरमा गया। जिस समय यह घटना हुई, उस समय वहां छात्रावास से जुड़े अधिकारी भी मौजूद नहीं थे।

तीन थानों की फोर्स पहुंची

करीब 12 बजे बिड़ला हॉस्टल के पास यह घटना हुई। पहले आपस में किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। बाद में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से मारपीट हो गई। इसमें पांच से अधिक छात्र घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर एसीपी भेलूपुर समेत तीन थानों की फोर्स भी विश्वविद्यालय पहुंच गई।
पढ़ेंः अनमय को बचाने की मुहिम: बीएचयू गेट पर युवाओं ने लगाई मदद की गुहार, 16 करोड़ के इंजेक्शन से बचेगी मासूम की जान

विज्ञापन

बीएचयू कैंपस में देर रात भारी हंगामा - फोटो : अमर उजाला
चीफ प्रॉक्टर प्रो. अभिमन्यु सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे और छात्रों को मनाने का प्रयास किया लेकिन छात्र बिना कार्रवाई के निर्णय के हटने को तैयार नहीं थे।

विज्ञापन

उनका कहना था कि परिसर में बाहरी छात्रों ने आकर मारपीट की। उधर एसीपी भेलूपुर भी धरनारत छात्रों को मनाने में जुटे रहे। देर रात तक धरना चलता रहा। सुबह से परिसर में तनावपूर्ण शांति हैष 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें