फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान न्याय रैलीः प्रियंका ने पीएम मोदी पर कसा तंज, बोलीं- जनता दुखी और त्रस्त, मित्र कमा रहे हजारों करोड़

Sun, 10 Oct 2021 06:00 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कांग्रेस की किसान न्याय रैली में प्रियंका गांधी ने कहा कि  केवल सत्ताधारी और उनके खरबपति मित्र ही देश में सुरक्षित हैं।  लखीमपुर घटना पर कहा कि गृह राज्यमंत्री के इस्तीफा होने तक लड़ते रहेंगे। 
विज्ञापन
प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसान न्याय रैली में पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। पीएम मोदी पर तंज कसा।   कहा कि 100 रुपये में पेट्रोल, 90 रुपये में डीजल और एक हजार में सिलिंडर मिल रहा है। जनता दुखी और त्रस्त है और पीएम मोदी के खरबपति मित्र रोजाना हजारों करोड़ कमा रहे हैं। कोरोना काल में रोजगार बंद हुआ, लेकिन सरकार ने राहत नहीं दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीएम ने अपने लिए दो हवाई जहाज 16 हजार करोड़ में खरीदे और एक दोस्त को फायदा पहुंचाने के लिए एयर इंडिया 18 हजार करोड़ में बेच दिया। वाराणसी के रोहनिया स्थित जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित किसान न्याय रैली में प्रियंका गांधी ने मां दुर्गा के मंत्रों से अपने भाषण की शुरुआत की।  

कहा कि प्रदेश में सोनभद्र से लेकर लखीमपुर खीरी तक पीड़ितों को मुआवजा नहीं न्याय चाहिए। मगर, उन्हें न्याय की उम्मीद नहीं है। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक डटे रहेंगे। उन्होंने कहा, सच्चाई बोलने से क्यों डर रहे हैं। देश नष्ट हो रहा है और बात अब चुनाव की नहीं है, देश को बचाने की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, अपने अंतर्मन में झांकिए और खुद से सवाल पूछिए कि क्या इन सात सालों में आपके जीवन में तरक्की आई, विकास आपके दरवाजे पर आया? अगर जवाब नहीं है तो सरकार बदलिए। आपको आतंकवादी, आंदोलनजीवी और उपद्रवी कहने वालों को न्याय देने के लिए मजबूर कीजिए।

किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि 300 दिन के आंदोलन में 600 किसानों की मौत हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी दुनिया घूम रहे हैं, मगर अपने देश के किसानों का दर्द जानने के लिए 10 किलोमीटर की दूरी नहीं तय कर पा रहे हैं।

गृह राज्यमंत्री के इस्तीफे तक हम लड़ते रहेंगे

प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा, किसानों को बिजली नहीं मिल रही है, जीएसटी से परेशान है, मगर किसानों की परेशानियों को पीएम ने नहीं देखा। उन्होंने कहा कि सरकार में दलित, अल्पसंख्यक, महिला और नौजवान सुरक्षित नहीं है। देश में केवल प्रधानमंत्री और सत्ताधारी व उनके खरबपति मित्र सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा, हम किसी से डरने वाले नहीं है, हमें जेल में डालिए, कुचलिए, मगर गृह राज्यमंत्री के इस्तीफे तक हम लड़ते रहेंगे।
विज्ञापन

डरपोक हैं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ : भूपेश बघेल

भूपेश बघेल - फोटो : अमर उजाला
 कांग्रेस की किसान न्याय रैली में रविवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि साधु-संयासी किसी से नहीं डरते हैं। यूपी के सीएम तो बड़े डरपोक निकले। दलित, किसान और नौजवान से डरते हैं। वह तो इतने डरपोक हैं कि एक महिला से भी डर गए।

छत्तीसगढ़ के सीएम बोले, अदब के शहर लखनऊ में रायपुर से पहुंचा तो मुझे एयरपोर्ट से बाहर ही नहीं जाने दिया गया। यूपी के सीएम कई बार छत्तीसगढ़ आए लेकिन हमने उन्हें कभी नहीं रोका। लेकिन वह अब कौन सा मुुंह लेकर आएंगे। किसानों की आय दुगुनी करने का वायदा किया था जो पूरा नहीं हुआ। यह केवल जुमलेबाजी की सरकार है। कहते हैं आय दुगुनी करेंगे, कभी कहते हैं 15 लाख देंगे। यह केवल धर्म के नाम पर लड़वाना जानते हैं।

आजादी के पहले भी यह अंग्रेजों के लिए मुखबिरी किया करते थे। उन्हीं से सीखा है फूट डालो और राज करो। यह अंग्रेजों की मानसिकता वाले लोग हैं और हम बापू की मानसिकता वाले अहिंसक लोग। सीएम ने कहा कि गोमाता के नाम पर वोट मांगते हैं, लेकिन गोवंश की हालत सबसे ज्यादा खराब हैं। उन्होंने कहा, हम किसानों का गोबर भी खरीदते हैं और अब तो बिजली उत्पादन भी शुरू कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें