345 करोड़ से बन रहा है धाम
धाम का निर्माण 345 करोड़ से हो रहा है। मंदिर परिसर में मंदिर चौक, यात्री सुविधा केंद्र, मुमुक्षु भवन, भोग शाला, यूटिलिटी बिल्डिंग, सुरक्षा भवन बनाए जा रहे हैं। धाम में मिर्जापुर के चुनार के गुलाबी पत्थर प्रयोग किए जा रहे हैं। गंगा छोर पर गेट, रैंप भवन, कैफेटेरिया और गंगा दर्शन गैलरी के निर्माण के चलते बजट में बढ़ोतरी की गई थी। श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रख परियोजना में कई संशोधन किए गए हैं।