फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी का 71वां जन्मदिन: काशी में कुछ इस प्रकार मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन, तस्वीरें...

Fri, 17 Sep 2021 11:44 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

प्रदेश सरकार में पर्यटन व धर्मार्थ कार्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने बाबा विश्वनाथ का दुग्धाभिषेक कर प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना की।  
 
विज्ञापन
1 of 10
काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजन करते मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी। - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी से सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिवस के अवसर पर जिले में कई कार्यक्रमों का आयजोन हुआ। लोगों ने विभिन्न प्रकार से पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया। पीएम के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश सरकार में पर्यटन व धर्मार्थ कार्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने बाबा विश्वनाथ का दुग्धाभिषेक कर प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना की।  
विज्ञापन

2 of 10
पीएम नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन मनाते बंगीय समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला
शहर के वार्ड 71 बंगाली टोला में प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन मनाते बंगीय समाज के लोग। 
विज्ञापन

3 of 10
पीएम मोदी की आरती उतारतीं मुस्लिम महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विशाल भारत संस्थान लमही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर रंगोली बनाकर मुस्लिम महिलाओं ने उनके चित्र की आरती उतारी।

4 of 10
पीएम के जन्मदिन पर नमामि गंगे ने लंबी उम्र के लिए मां गंगा की आरती उतारी। - फोटो : अमर उजाला
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर दशाश्वमेध घाट पर नमामि गंगे की तरफ से पीएम मोदी की उम्र के लिए मां गंगा की आरती उतारी गई।
विज्ञापन

5 of 10
संकटमोचन मंदिर में लड्डू चढ़ाने जाते कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव। - फोटो : अमर उजाला
कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर श्री संकटमोचन मंदिर में 71 किलो शुद्ध देसी घी के लड्डू चढ़ाए।
विज्ञापन

6 of 10
दीप से बनाई गई पीएम मोदी के चेहरे की आकृति। - फोटो : अमर उजाला
सिगरा स्थित भारत माता मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के अवसर पर दीप से पीएम मोदी के चेहरे की आकृति बनाई गई।
विज्ञापन

7 of 10
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर दीपदान करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर  बागेश्वरी महिला मंडल की ओर से तेलियाबाग स्थित चौरामाता मंदिर में महिलाओं ने दीप दान किया। 

8 of 10
तिलभांडेश्वर मंदिर परिसर में मनाया गया दीपोत्सव। - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी स्थित तिलभांडेश्वर मंदिर परिसर में  लोगों ने दीपोत्सव के रूप में पीएम नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन मनाया।

9 of 10
मां गंगा को चुनरी चढ़ाते कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर। - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में शुक्रवार को प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्म दिवस के अवसर पर उनकी लंबी उम्र की कामना करते हुए प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कच्चा बाबा आश्रम पर मां गंगा को चुनरी चढ़ाई। 
विज्ञापन

10 of 10
मुस्लिम महिला फाउंडेशन की ओर से मनाया गया पीएम मोदी का 71वां जन्मदिन। - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में शुक्रवार को लमही स्थित विशाल भारत संस्थान में मुस्लिम महिला फाउंडेशन की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के अवसर पर रंगोली सजाकर मुस्लिम महिलाएं गीत गाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें