फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ धाम: लोकार्पण अवसर के भव्य आयोजन में शामिल देशभर के सीएम, एक महीने तक चलेगी कार्यक्रमों की श्रृंखला

Wed, 24 Nov 2021 09:16 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गंगधार से काशी विश्वनाथ मंदिर का एकाकार कर रहे काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण को केंद्र सरकार राष्ट्रीय उत्सव के रूप में देश के समक्ष प्रस्तुत करेगी। काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के अगले एक-दो दिनों में देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया जाएगा और धाम परिसर में ही उनका सम्मेलन होगा।

विज्ञापन


फिलहाल लोकार्पण के लिए 10 और 13 दिसंबर की तिथि पर मंथन किया जा रहा है। इसी आधार पर 15 दिसंबर को मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन की तिथि रखी गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण आयोजन पर दुनियाभर के श्रद्धालुओं को साक्षी बनाने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के अगले दिन से एक महीने तक अलग-अलग राष्ट्रीय स्तर के आयोजन की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन के अलावा देशभर के विद्वानों को काशी विश्वनाथ परिसर में जुटाया जाएगा और सम्मेलन के जरिए चर्चा कराई जाएगी। इसके बाद देशभर के जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का सम्मेलन होगा।

विज्ञापन

इसी बीच देश के सभी निकायों के प्रमुख की कार्यशाला कराई जाएगी। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 15 दिसंबर को मुख्यमंत्रियों का सम्मेलन, 16 दिसंबर को मेयर का सम्मेलन, 17 को जिला पंचायत अध्यक्षों व पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन कराया जाएगा। 20 दिसंबर को काशी विश्वनाथ धाम में प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक भी प्रस्तावित है। फिलहाल इस प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री कार्यालय की सहमति के बाद लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें