बीएससी (टेक्सटाइल्स एंड हैंडलूम), एमए (हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, उर्दू, दर्शन, अर्थशास्त्र, गांधी विचार, आईआरपीएम, ग्रामीण विकास, सांख्यिकी), दो वर्षीय कन्नड़ पाठ्यक्रम, पीजी डिप्लोमा इन कर्मकांड, पीजी डिप्लोमा इन फैशन डिजाइन, पीजी डिप्लोमा इन एचआरडी, डिप्लोमा इन ड्रामा, सर्टिफिकेट कोर्स इन रशियन, डिप्लोमा इन रशियन, पीजी डिप्लोमा इन नेचुरोपैथी एंड योगा, पीजी डिप्लोमा इन एनजीओ मैनेजमेंट, सर्टिफिकेट इन योगा, पीजी डिप्लोमा इन ग्राउंड वाटर रिसोर्स मैनेजमेंट, बीलिब, मॉस्टर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवेल मैनेजमेंट और एमलिब।
पांच अगस्त को होने वाली पीजी और एलएलबी की प्रवेश परीक्षाओं पर छात्र नेताओं ने विरोध जताया है। छात्रसंघ अध्यक्ष शशि प्रकाश चंदन व महामंत्री अभिषेक सोनकर ने बृहस्पतिवार को धरना देकर तारीख बदलने की मांग की। विश्वविद्यालय प्रशासन से आश्वासन मिलने के बाद छात्रों ने धरना समाप्त किया। इस दौरान प्रमोद, दीपक, चंद्र प्रकाश मौर्या, अफसर अहमद, अभिषेक मिश्रा, साहिल, गौरव, विवेक, करण, सुधांशु, अंकित, अभिरंजन, विकास, अभय, अजीत, आदित्य, राज मौजूद रहे।