डीरेका के सिनेमा हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने सभी को शपथ दिलाई। वाराणसी जिला पंचायत अध्यक्ष और 40 जिला पंचायत सदस्य शामिल हुए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
वाराणसी जिला पंचायत अध्यक्ष और 40 जिला पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई। सोमवार को डीरेका के सिनेमा हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या को शपथ दिलाई। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने बाकी जिला पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुजीत सिंह डॉक्टर रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह डॉ अवधेश सिंह, विधायक सौरभ श्रीवास्तव आरती कुशवाहा, आदि मौजूद रहे।