फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन में छिनैती: 50 लाख का आभूषण लेकर सफर कर रही थी महिला यात्री, हैंड पर्स छीनकर भागा बदमाश

Tue, 24 Dec 2024 01:01 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले के फुलवरिया के पास चलती ट्रेन में चढ़कर बदमाश महिला यात्री का हैंड पर्स छीनकर भाग निकला। बैग में 40 हजार रुपये के साथ 50 लाख के आभूषण भी थे। 
विज्ञापन
महिला यात्री सुषमा शुक्ला के साथ घटनास्थल का निरीक्षण करती जीआरपी। - फोटो : जीआरपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मूतवी एक्सप्रेस में सफर के दौरान महिला यात्री से सोमवार की भोर में फुलवरिया के पास चलती ट्रेन में हैंड पर्स की छिनैती हो गई। महिला यात्री के अनुसार, पर्स में हीरे, सोने-चांदी के लगभग 50 लाख के आभूषण थे। 40 हजार रुपये नकद रखे थे।
विज्ञापन


कैंट जीआरपी और कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच की टीम ने लोहता से फुलवरिया तक सीसीटीवी कैमरे की मदद से जांच की है। आसपास के लाेगों से पूछताछ भी की गई, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। महिला की तहरीर पर कैंट जीआरपी ने छिनैती की धारा में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

महमूरगंज के रानीपुर स्थित तक्षशीला अपार्टमेंट में रहने वाली सुषमा शुक्ला ने जीआरपी को बताया कि वह बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग वाराणसी में सुपरवाइजर है। जवाहर नवोदय विद्यालय की सिल्वर जुबली कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या गई थी। अयोध्या से लौटते समय 13152 जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस के बी-2 कोच में 35 नंबर बर्थ पर सफर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंट स्टेशन पहुंचने से पहले कोच का दरवाजा खोला और देखना चाहा कि किस नंबर प्लेटफाॅर्म पर ट्रेन खड़ी होगी। ट्रेन फुलवरिया पहुंचने वाली थी। इसी बीच एक युवक चलती ट्रेन में तेजी से घुस गया। उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह आकर एकदम से सामने खड़ा हो गया। कुछ समझ पाती, तब तक युवक ने पीछे से मेरा हैंड बैग कंधे से छीन लिया। उसे रोकने की कोशिश की तो वह हाथ-पैर मारते हुए ट्रेन से कूद गया और भाग निकला।

कैंट स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो जीआरपी में केस दर्ज कराया। पीड़िता ने बताया कि बैग में लगभग 50 लाख रुपये के हीरे, सोने-चांदी के आभूषण थे। ब्रांडेड कंपनी का मोबाइल भी था। कैंट जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत सिंह ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस की मदद से शिवपुर से लेकर लोहता, फुलवरिया क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। आसपास मार्ग पर लगे सीसी कैमरों को भी खंगाला गया। संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें