180 सीटर विमान में कभी 50 तो 60 यात्रियों की ही बुकिंग हुई। मई के शुरुआत में जाने वाले यात्रियों की संख्या में कुछ इजाफा हुआ, लेकिन जम्मू से वाराणसी आने वाले यात्रियों की संख्या काफी कम है। ट्रैवल एजेंसी संचालकों की माने तो यात्रियों की कमी के कारण विमान कंपनी संचालन बंद कर रही हैं।
टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन ( उत्तर प्रदेश) के अध्यक्ष राहुल मेहता ने कहा कि कंपनी को विमान सेवा जारी रखनी चाहिए। शुरुआती दौर में यात्रियों की कमी है, लेकिन जब लोगों को सेवा के बारे में पता चलेगा तो संख्या बढ़ने लगेगी। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उद्यमी देव भट्टाचार्या ने कहा कि जम्मू व वाराणसी के बीच विमान सेवा बंद नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रियों की संख्या कम है तो तीन के बजाय एक दिन ही संचालन करें इससे धीरे-धीरे यात्री बढ़ने लगेंगे।