फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखी शादी: 10 साल की फ्रेंडशिप... महाशिवरात्रि पर लिए सात फेरे; काशी में इटैलियन कपल ने किया विवाह

Sat, 09 Mar 2024 12:06 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Italian Couple Wedding: महाशिवरात्रि के पर्व पर शादी कर इटली के जोड़े ने इस दिन को खास बना दिया। इटली के रहने वाले कपल ने शुभ मुहूर्त में काशी में सात फेरे लेकर सात जन्मों का साथ निभाने का वादा किया। 
विज्ञापन
Italian Couple Wedding - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाशिवरात्रि पर जहां काशी में लाखों भक्तों की भीड़ ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़े वहीं लोगों ने कई तरीके से इस दिन को खास बनाया। इसी क्रम में शिवभक्तों के लिए सबसे बड़े महापर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर इटली के रहने वाले एक कपल ने काशी में हिंदू परंपरा से विवाह किया। 

विज्ञापन




यह शादी गोदौलिया स्थित विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत धन्नी गुरु के घर पर हुई। पंडित धन्नी गुरु ने शादी के पूरे मंत्र पढ़े और विवाह को नियम के अनुसार पूरा कराया। करीब 2 घंटे में शादी संपन्न कराई गई। 
विज्ञापन


शादी संपन्न होने के साथ ही अब नवविवाहित जोड़े इटली वापस चले जाएंगे। दूल्हा बने डॉ. पाउलो इटली में कार्डियोलॉजी के डॉक्टर हैं। जबकि दुल्हन ग्राजिया योग टीचर हैं। 10 साल से दोनों एक-दूसरे के साथ नजदीक रहे। 3 मार्च को उन्होंने इटली में क्रिश्चिश्यन रीति-रिवाज से चर्च में शादी की थी। लेकिन उनकी इच्छा थी कि सनातनी बनकर हिंदू रीति से शादी के सातों फेरे लें। इसी क्रम में उन्होंने हिंदू रीति से विवाह किया। 
विज्ञापन


महाशिवरात्रि खास शुभ मुहूर्त में हुई शादी
पुरोहितों के अनुसार, इटली के रहने वाले कपल ने हिंदू रिति से शादी करने की इच्छा जताई तो महाशिवरात्रि पर शुभ मुहूर्त होने के कारण इनकी शादी इसी दिन कराई गई। विवाह समारोह के दौरान मंत्रों का मतलब कपल को अंग्रेजी में समझाया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें