फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ओवरलोड और बिजली बिल में गड़बड़ी का उठाया मुद्दा, कैंप में बुनकरों ने गिनाई समस्याएं

Sun, 06 Oct 2024 11:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: कज्जाकपुरा स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय पर आयोजित शिविर में बिजली की काफी समस्याएं आईं। यह भी आरोप लगे कि शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जाता।
विज्ञापन
कैंप में शिकायतें सुनते बिजली निगम के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली निगम की ओर से कज्जाकपुरा स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय पर लगे कैंप में बुनकरों ने अधिकारियों के सामने ओवरलोड, बिल संबंधी गड़बड़ी का मुद्दा उठाया। बुनकरों ने कहा कि कई बार आवाज उठाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाता है।

विज्ञापन


मौके पर मौजूद मुख्य अभियंता अरविंद कुमार सिंघल ने बुनकरों को समस्या का हर संभव समाधान करवाने के साथ ही बेहतर बिजली आपूर्ति का भी भरोसा दिलाया। कैंप में बिस्मिल्लाह अंसारी ने बताया कि जरूरत के हिसाब से उन लोगों ने अपने पावरलूम को चलाने के लिए मोटर का लोड भी कम कर दिया है। इसके बाद भी बिजली निगम की ओर से पावरलूम पर ओवरलोड बताकर परेशान किया जाता है। 

जलालीपुरा निवासी सरीपुल बसर ने बताया कि बिजली ओवरलोड के नाम पर शोषण किया जा रहा है, अब पावरलूम चलाना मुश्किल हो गया है। शिविर में पूर्व पार्षद हाजी ओकास अंसारी ने कहा कि फ्लैट रेट के हिसाब से बिजली का बिल जमा करने के बाद भी बिल में बकाया दिखाया जाता है।
विज्ञापन


जलालीपुरा में बुनकरों के संगठन बुनकर एकता जागरूक मंच की ओर से बिजली जमा करने के लिए और काउंटर खोलने और उपकेंद्रों पर जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की बात रखी गई है। इस दौरान मो. इदरीस, अकील अंसारी, बेलाल अंसारी, जावेद असलम ने अपनी बात रखी।

विज्ञापन

कैंप में पहुंची 83 शिकायतों में 67 का निस्तारण
मुख्य अभियंता अरविंद कुमार सिंघल ने बताया कि कैंप में कुल 83 शिकायतें आईं। इसमें से 67 का मौके पर समाधान किया गया। इसमें कुछ शिकायतों के मामले में उपभोक्ताओं के पास जरूरी कागजात न होने की वजह से उसका निस्तारण सोमवार को कराया जाएगा। 52 लोगों ने पासबुक बनाने, कनेक्शन काटने की 3, लोड बढ़ाने के 28 शिकायतें आई हैं। इस दौरान 3.20 लाख रुपये राजस्व भी मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें