फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी में 18-19 दिसंबर को इंटरनेशनल टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी एक्सपो, टीशर्ट और कैप लॉन्च

Sat, 22 Nov 2025 04:49 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: काशी में 18-19 दिसंबर को इंटरनेशनल टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी एक्सपो का आयोजन होगा। दो दिवसीय इंटरनेशनल टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी एक्सपो की टीशर्ट और कैप लॉन्च हुआ। 
विज्ञापन
उद्यमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) और इंवेस्ट यूपी के संयुक्त तत्वाधान में 18-19 दिसंबर को नदेसर स्थित होटल ताज में इंटरनेशनल टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी एक्सपो-2025 का आयोजन होने जा रहा है। इससे पहले शुक्रवार को मलदहिया स्थित आईआईए सभागार में एक्सपो की टी-शर्ट और कैप का अनावरण किया गया।

विज्ञापन


इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने कहा कि भारत में पर्यटन उद्योग तेजी से आगे बढ़ रहा है। पर्यटन उद्योग में अपार संभावनाएं हैं। इस लिहाज से ये इंटरनेशनल टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी एक्सपो-2025 उद्यमियों के लिए लाभकारी साबित होगा। इस एक्सपो के माध्यम से पर्यटन से जुड़े उद्योगों को पंख लगेंगे। 

सांस्कृतिक राजधानी काशी में सभी उद्यमियों को एक स्थान पर उनकी समस्त जरूरतों की पूर्ति के लिए अब तक का सबसे बड़ा एक्सपो होने जा रहा है। यूपी में पिछले कुछ वर्षों में सबसे अधिक देशी-विदेशी पर्यटक आए हैं। ऐसे में होटल इंडस्ट्रीज, ट्रैवल कंपनी और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े सभी उद्यमियों के हितों को देखते हुए ये एक्सपो काफी खास होगा।
विज्ञापन


इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के उद्यमी शामिल होंगे। वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए कई अग्रणी बैंक, एमएसएमई इकाइयां और 12 से अधिक देशों के राजदूत और उच्चायुक्त शामिल होंगे। आईआईए के महासचिव दीपक बजाज ने कहा कि वाराणसी में पर्यटन उद्योग शीर्ष स्थान पर है। इस एक्सपो में उत्तर प्रदेश सहित बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड सहित अनेक राज्यों के विजिटर आएंगे। विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। बैठक में आईआईए के वरिष्ठ सदस्य उमाशंकर अग्रवाल, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी चेयरमैन राहुल मेहता, पंकज अग्रवाल, मनीष कटारिया, प्रशांत अग्रवाल, वीएन दूबे, नीरज पारिख, गोकुल शर्मा, अजय जैसवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें