Varanasi News: वाराणसी में चोरी का मामला सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में चोरों का कारनामा भी दिख रहा है। बीएचयू की महिला प्रोफेसर की कार से दिनदहाड़े लाखों की चोरी की गई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Varanasi Crime: गुरुबाग के पास आईएमएस बीएचयू स्त्री रोग विभाग की प्रोफेसर शिखा सचान का ज्वेलरी से भरा बैग और लैपटॉप उचक्के कार से निकाल कर भागे। इनके पति भी बाल रोग विभाग में प्रोफेसर है। इस मामले में तीन मिनट 23 सेकेंड की सीसीटीवी भी रिकाॅर्ड हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, डॉक्टर शिखा सचान की कार से 19 सेकेंड में चोरी को अंजाम दिया गया है। वीडियो में तीन लोग इस घटना में शामिल होते दिख रहे हैं। एक युवक ने पहले टायर दिखाने के बहाने अंदर बैठे ड्राइवर को कार से बाहर निकाला। इस दाैरान उसने अपनी बातों में उलझा दिया। इसके बाद पीछे के दरवाजे से एक बालक ने आभूषण से भरा बैग और लैपटॉप उड़ा दिया।