19167 अहमदाबाद-वाराणसी सिटी साबरमती एक्सप्रेस 19, 21, 23, 24 व 26 अक्तूबर को लखनऊ -अयोध्या कैंट-जफराबाद-वाराणसी कैंट होकर चलेगी। वहीं, 13240 कोटा-पटना एक्सप्रेस (वाया सुल्तानपुर) लखनऊ -सुलतानपुर -जफराबाद -वाराणसी कैंट होकर 21, 23, 24 और 25 अक्तूबर को चलेगी।
लखनऊ मंडल के अयोध्या स्टेशन से दर्शन नगर रेलवे स्टेशन के बीच दोहरीकरण कार्य के चलते 24 से 31 अक्तूबर तक कुछ ट्रेनों को रद्द और कुछ के फेरे में बदलाव किया जा रहा है। इसमें पूर्व में निरस्त 14213 वाराणसी सिटी-बहराइच इंटरसिटी एक्सप्रेस को 31 अक्तूबर तक निरस्त कर दिया गया। जबकि 14214 बहराइच-वाराणसी सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस एक नंबवर तक रद्द है।
जबकि 13307 धनबाद-फिरोजपुर गंगा सतलज एक्सप्रेस 23 से 30 अक्तूबर तक बदले मार्ग वाराणसी कैंट-जंघई-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-लखनऊ के रास्ते, 18103 टाटा नगर-अमृतसर एक्सप्रेस 23 से 25 अक्तूबर तक बदले मार्ग वाराणसी कैंट-जंघई-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-लखनऊ के रास्ते जाएगी।