फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारियों के लिए इंडेन ने लांच किया जंबो सिलिंडर, इंडेन का एक्स्ट्रा तेज व जंबो सिलिंडर लांच

Wed, 09 Dec 2020 04:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
एक्स्ट्रा तेज व जंबो सिलिंडर को लांच किया - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी में औद्योगिक इकाईयों के साथ ही होटल व कैटरिंग के व्यापार से जुड़े कारोबारियों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें ईंधन के रूप में ज्यादा पैसा खर्च करने और एक से अधिक सिलिंडर जुटाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक बार में ही 425 किग्रा का जंबो सिलिंडर ले सकते हैं।

विज्ञापन

इसमें एक्स्ट्रा तेज फ्यूल डाला गया है। जिससे गैस की खपत 5 से 7 प्रतिशत तक कम होती है। वहीं बर्नर से निकलने वाली लौ का तापमान सामान्य एलपीजी की तुलना में 65 डिग्री सेल्सियस अधिक होता है। इससे खाना बनाने या अन्य उपयोग में कम समय की बचत होगी।


इंडेन के कार्यकारी निदेशक व राज्य प्रमुख डॉ. उत्तीय भट्टाचार्या ने मंगलवार को एक्स्ट्रा तेज व जंबो सिलिंडर को लांच किया। सामनेघाट स्थित मुकुंद गैस एजेंसी पर आयोजित कार्यक्रम में ईडी डॉ. उत्तीय भट्टाचार्य ने कहा कि लखनऊ के बाद वाराणसी में यह पहली सौगात दी जा ही है। फिलहाल यह घरेलू उपभोक्ताओं के लिए नहीं है। सिर्फ कामर्शियल उपयोग में लिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी इंडेन के डिस्ट्रीब्यूटर्स के यहां 70 हजार रुपये सिक्योरिटी जमा करके 425 किग्रा एक जंबो सिलिंडर उपयोग में लिया जा सकता है। बाद में 31863 रुपये काटकर 38137 रुपये उपभोक्ता को लौटा दिया जाएगा। गैस का दाम 31863 रुपये है। उन्होंने बताया कि इससे ज्यादा खपत वाले ग्राहकों और जगह की कमी को ध्यान रखते हुए इंडियन ऑयल ने इंडेन जंबो 425 किलो सिलिंडर का निर्माण किया है।

इंडेन जंबो सिलिंडर्स का इस्तेमाल शादी-विवाह समारोह में भी किया जा सकता है, जिससे की सिलिंडर खत्म होने आशंका खत्म हो जाएगी। कार्यक्रम के दौरान ईडी ने कुछउपभोक्ताओं को सर्टिफिकेट और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान उप-महाप्रबंधक, प्रयागराज अबिकार पाल, डीजीएम प्लांट संजय त्रिपाठी, सर्वज्ञ श्रीवास्तव, फील्ड ऑफिसर पीयूष कुमार सिंह, सुजीत  राय, कुमार अग्रवाल, भृगुनाथ द्विवेदी, मनीष चौबे, अजय मिश्रा, अशोक यादव आदि मौजूद रहे। उधर, भोजबीर में कुमार फिलिंग स्टेशन पर कार्यकारी निदेशक ने तेल भरो कार जीतो अभियान का शुभारंभ किया। मौके पर महाप्रबंधक अभियांत्रिकी समरेश कुमार, मुख्य मंडल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा, स्वप्निल गर्ग आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें