फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: सपा नेता अबू आजमी के ठिकानों पर छापा, 250 करोड़ की बेनामी संपत्ति मिली, विनायक प्लाजा के दो फ्लोर सीज

Sat, 07 Oct 2023 08:51 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आयकर विभाग ने टैक्स चोरी के खिलाफ कार्रवाई के तहत सपा नेता अबू आजमी के सहयोगी विनायका समूह के वाराणसी में कई ठिकानों पर छापा मारा। 40 घंटे की जांच में करीबी बिल्डरों से लेनदन के बैंक स्टेटमेंट और जमीन की खरीद-फरोख्त में लगभग 250 करोड़ से अधिक की बेनामी संपत्ति सामने आई है। 
विज्ञापन
वाराणसी के विनायक प्लाजा में आयकर का छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा नेता अबू आजमी के वाराणसी, मुंबई समेत अन्य ठिकानों पर आयकर विभाग की 40 घंटे की कार्रवाई में 250 करोड़ की बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ है। वहीं, टीम ने शनिवार को वाराणसी के शिवपुर स्थित वरुणा गार्डेन के 42 फ्लैट और विनायक प्लाजा के दो फ्लोर सीज करते हुए नोटिस चस्पा कर दी। इसके साथ ही विनायक निर्माण कंपनी के सभी बैंक खातों भी सीज किया है।

विज्ञापन


आयकर विभाग की टीम को बाबतपुर एयरपोर्ट के पास कीमती जमीन, कई बोगस फर्मे, संबंधियों के नाम पर फ्लैट, जमीन के अहम दस्तावेज हाथ लगे हैं। लखनऊ टीम के सर्वे और जांच में करीबी बिल्डरों से लेनदन के बैंक स्टेटमेंट और जमीन की खरीद-फरोख्त में लगभग 100 करोड़ से अधिक की बेनामी संपत्ति सामने आई है।

पांच वर्षों में तीसरी बार अबू आजमी के ठिकानों पर छापा

मलदहिया स्थित विनायक प्लाजा और आजमगढ़ के कुछ करीबी संबंधियों के नाम आयकर अधिकारियों को जांच के दौरान पता चले, जिनका रियल एस्टेट कारोबार में तगड़ा निवेश भी है। लखनऊ के अपर निदेशक इनकम टैक्स डीपी सिंह के नेतृत्व में जांच को पहुंची चार टीमें अलग-अलग लोकेशन पर काम किया। आजमगढ़ के कुछ करीबियों और रिश्तेदारों के नाम पर बाबतपुर एयरपोर्ट के पास कीमती जमीनें, बोगस फर्में, विनायक प्लाजा में दुकानें, शिवपुर के वरूणा गार्डेन में फ्लैट लिए गए हैं।


ये भी पढ़ें: रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर ने अपनी आय से 66 लाख रुपये ज्यादा किए खर्च, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन

इसमें सफेदपोश से लेकर रियल एस्टेट कारोबारी हैं। अधिकारियों ने बताया कि पांच वर्षों में तीसरी बार अबू आजमी के ठिकानों पर छापा मारा गया है। टैक्स चोरी की आशंका पर लखनऊ की टीम ने अबू आजमी के नोएडा, लखनऊ और वाराणसी में एक साथ कई ठिकानों पर छापे मारे।
विज्ञापन

रियल एस्टेट कारोबारियों पर आयकर की नजर

अबू आजमी, सपा प्रमुख महाराष्ट्र - फोटो : Twitter
सपा नेता अबू आजमी के करीबी बिल्डर साथियों पर भी आयकर का शिकंजा कसने वाला है। इनकी सूची आयकर अधिकारियों के हाथ लगी है। पूरी जानकारी जुटाने के बाद टीम गठित होगी और एक साथ छापा मारा जाएगा। एक अधिकारी ने बताया कि अबू आजमी ने मुंबई के बाद पूर्वांचल में रियल एस्टेट का तगड़ा कारोबार खड़ा किया है। अबू आजमी के समूह के साथ जुड़कर काम करने वाले बिल्डरों की स्क्रीनिंग की जा रही है। कुछ अन्य करीबी हैं, जो सराफा कारोबार में निवेश किए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें