फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय रेलवे: त्योहारों में घर आने के लिए ना हों परेशान, इन रूटों चल रहीं पूजा स्पेशल ट्रेनें, जानें शेड्यूल

Sat, 07 Oct 2023 07:49 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

त्योहारों में भारतीय रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए हर बार स्पेशल ट्रेनें चलाता है। इस बार भी दशहरा, छठ और दिवाली को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। इससे वाराणसी समेत पूर्वांचल के लोगों को राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारी सीजन दशहरा, दिवाली व छठ पूजा पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलानी शुरू कर दी हैं। नई दिल्ली, मुरादाबाद, मुंबई, अहमदाबाद, पटना, जम्मू जैसे शहरों के बीच ट्रेनों का संचालन होगा। स्पेशल ट्रेनों के संचालन से इन रूट के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। वाराणसी समेत पूर्वांचल के लोगों को फायदा होगा। कई और ट्रेनें अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर में चलेंगी।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए लंबी दूरी की ट्रेनें स्पेशल के तौर पर चलाई जा रही हैं। छह नवंबर से एक दिसंबर तक वाराणसी-नई दिल्ली रूट पर 04080/04079 स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू होगा। 

ट्रेन संख्या 04049 नई दिल्ली-वाराणसी स्पेशल ट्रेन सप्ताह के प्रत्येक सोमवार, गुरुवार और शनिवार को नई दिल्ली से शाम 7.20 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 9:45 बजे वाराणसी कैंट पहुंचेगी। जबकि 04079 वाराणसी-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को कैंट से शाम 6.35 बजे छूटेगी और अगले दिन सुबह 9 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद, लखनऊ व प्रतापगढ़ स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: काशी सांसद खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी 103 साल की कलावती, लगाएंगी इतने मीटर की दौड़

22 अक्तूबर से वैष्णो देवी के लिए स्पेशल ट्रेन

22 अक्तूबर से 28 नवंबर तक वाराणसी-कटड़ा के बीच 01654/01653 मां वैष्णो देवी कटड़ा -वाराणसी स्पेशल ट्रेन चलेगी। ट्रेन 01654 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-वाराणसी स्पेशल ट्रेन प्रत्येक रविवार को कटड़ा से रात 11.20 बजे खुलेगी और अगले दिन रात 11:55 बजे वाराणसी कैंट पहुंचेगी।

जबकि कैंट स्टेशन से यह ट्रेन संख्या 01653 वाराणसी-श्रीमाता वैष्णो देवी स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को सुबह 06.20 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 11.20 बजे श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी। यह ट्रेन उधमपुर(शहीद कैप्टन तुषार महाजन), जम्मूतवी, पठानकोट कैंट, जलंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ व सुल्तानपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।

हफ्ते में एक दिन चलेगी मुंबई सेंट्रल

29 नवंबर से एक दिसंबर तक मुंबई-वाराणसी के बीच सप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। 09183 मुंबई सेंट्रल-बनारस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 29 नवंबर को मुंबई सेंट्रल से बुधवार की रात साढ़े दस बजे खुलेगी और 09184 बनारस-मुम्बई सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन बनारस स्टेशन से हर शुक्रवार को रवाना होगी।

पटना-अहमदाबाद हफ्ते में एक दिन

अहमदाबाद से पटना के बीच 27 नवंबर से अहमदाबाद-पटना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। 09417 अहमदाबाद-पटना साप्ताहिक ट्रेन और 09418 पटना-अहमदाबाद साप्ताहिक ट्रेन दोनों दिशाओं में कैंट स्टेशन से होकर गुजरेगी। यह ट्रेन छायापुरी, रतलाम, कोटा, मथुरा, कासगंज, कानपुर, लखनऊ और जौनपुर, वाराणसी होते हुए पटना जाएगी।
विज्ञापन

ओखा से बनारस होकर नाहरलगुन जाएगी स्पेशल ट्रेन

28 नवंबर से लेकर दो दिसंबर के बीच ओखा-नाहरलगुन साप्ताहिक ट्रेन का संचालन हो रहा है। 09525/09526 ओखा-नाहरलगुन साप्ताहिक ट्रेन का संचालन सात फेरों के लिए बढ़ाया गया है। यह ट्रेन ओखा, द्वारिका, राजकोट, अहमदाबाद, गोधरा, उज्जैन, ग्वालियर, इटावा, प्रयागराज, बनारस, कैंट स्टेशन होते हुए बलिया, छपरा, हाजीपुर, कटिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, रंगिया होकर नाहरलगुन अप-डाउन करेगी। 29 नवंबर से लेकर दो दिसंबर तक 07651/07651 जलना-छपरा साप्ताहिक ट्रेन का संचालन होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें