फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दालमंडी चौड़ीकरण योजना: पोकलेन मशीन से तोड़े गए तीन मकानों के अवैध निर्माण, नोटिस का जवाब न मिलने पर कार्रवाई

Tue, 07 Jul 2026 01:51 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

दालमंडी में अब तक 165 मकानों को ध्वस्त किया जा चुका है। इसके अलावा पांच मस्जिदों को क्षतिपूर्ति देने के बाद उनके कुछ हिस्सों को सहमति के आधार पर हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
दालमंडी चौड़ीकरण योजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दालमंडी में सोमवार को वीडीए की टीम ने तीन मकानों के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। संबंधित भवन स्वामियों को पहले अवैध निर्माण के संबंध में नोटिस दिया गया था। नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की गई। ध्वस्तीकरण के लिए पोकलेन मशीन का इस्तेमाल किया गया। इसके लिए रविवार को मुनादी भी कराई गई थी। अब तक 165 मकानों को ध्वस्त किया जा चुका है। इसके अलावा पांच मस्जिदों को क्षतिपूर्ति देने के बाद उनके कुछ हिस्सों को सहमति के आधार पर हटाया जा रहा है।
विज्ञापन


एडीएम सिटी राजेश कुमार और एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। साथ ही दालमंडी से मलबा हटाने का कार्य भी कराया जा रहा है। यहां छह मस्जिदों के प्रतिनिधियों से बातचीत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से कार्ययोजना बनाई गई है। ध्वस्तीकरण के दौरान पूरे क्षेत्र की बैरिकेडिंग की गई है।

पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता के.के. सिंह ने बताया कि चौड़ीकरण योजना को जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा। पूर्व में तोड़े गए भवनों का मलबा हटाने का काम भी जारी है। नई सड़क से चौक थाने तक लगभग 650 मीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके तहत 17.4 मीटर चौड़ी मॉडल सड़क का निर्माण होगा, जिसके दोनों ओर 3.2 मीटर चौड़ा फुटपाथ और हरियाली विकसित की जाएगी। 
विज्ञापन


इस परियोजना पर 215 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 187 संपत्तियों/भवनों के लिए लगभग 191 करोड़ रुपये के मुआवजे का प्रावधान किया गया है, जिसका वितरण संपत्ति मालिकों को किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें