फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मौसम ने दी राहत, बिजली ने किया परेशान... मंडुवाडीह में 3 घंटे, बीएचयू में 4 घंटे नहीं रही बिजली

विज्ञापन
महमूगंज में तेज बारिश के बाद हुआ जलभराव के बीच जाते लोग । संवाद
विज्ञापन
वाराणसी। बारिश से गर्मी से राहत तो मिल गई है, लेकिन बिजली कटौती से लोगों को अब भी निजात नहीं मिल रही है। सोमवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कई बार ट्रिपिंग और बिजली कटौती हुई। मंडुवाडीह में तीन घंटे तो बीएचयू क्षेत्र में चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे इस दौरान कामकाज भी प्रभावित रहा। शहर के सिगरा, सोनिया, औरंगाबाद, लंका, पांडेयपुर, बीएचयू, पहड़िया और लहुराबीर समेत कई क्षेत्रों में दिनभर कई बार बिजली का आना-जाना लगा रहा।
विज्ञापन

बारिश के कारण शहर में कई स्थानों पर फॉल्ट भी हुआ। शाम को मंडुवाडीह क्षेत्र में शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे मंडुवाडीह थाने का कामकाज भी प्रभावित हुआ। बारिश के कारण लोग बाहर भी नहीं निकल सके और अंधेरे में रहने को मजबूर रहे। अधीक्षण अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि जिन क्षेत्रों में निर्धारित कटौती की जानी है, उसकी सूचना पहले से दी जा रही है। फॉल्ट के कारण शटडाउन लेकर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें