इसके बाद भी कब्जेदार नहीं हटे। इंस्पेक्टर लंका महेश पांडेय ने बताया है कि रमना चौकी बनने के लिए विभाग से अनुमति मिलने के बाद जमीन से अवैध कब्जा हटाया गया। दोबारा कब्जा करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही चौकी निर्माण का काम शुरू होगा। अभी डाफी टोल प्लाजा के पास अस्थाई पुलिस चौकी से काम चलाया जा रहा है।
पिंडरा तहसील क्षेत्र के करखियांव गांव में किसानों ने जबरन जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को प्रशासन के खिलाफ हुंकार भरी। किसान यूनियन लोकशक्ति द्वारा करखियांव में आयोजित सभा को संबोधित करते किसान नेताओं ने कहा कि सरकार ने करखियांव के किसानों को छलने का काम किया है।
किसानों को बिना मुआवजा दिए जमीन को अधिग्रहीत कर लिया। कोर्ट के आदेश का भी अवहेलना की गई है। नेताओं ने कहा कि किसानों के मुआवजे के लिए लखनऊ में मुख्यमंत्री से बीते 8 सितंबर को मुलाकात की गई। आश्वासन मिलने के बाद भी कोई सहूलियत नहीं मिली।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति (बिहार के प्रदेश अध्यक्ष) सोनेलाल सिंह व संचालन जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश सचिव बिहार वशिष्ठ ने दिया।