फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू: स्टूडेंट्स एल्यूमनी सेल व संस्थान में बने पीआर सेल भंग, डीन ने बताया क्यों लिया गया ये फैसला?

Wed, 08 Nov 2023 11:12 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आईआईटी बीएचयू में बीते बुधवार की देर रात छात्रा के साथ हुई अश्लीलता और अभद्रता के विरोध में आईआईटी बीएचयू कैंपस में धरना, प्रदर्शन के साथ ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह की टिप्पणी हो रही है।
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू में बवाल का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी बीएचयू में स्टूडेंट्स एल्यूमनी सेल और संस्थान में बने पीआर सेल को आईआईटी प्रशासन ने भंग कर दिया है। इसकी जानकारी स्टूडेंट्स पार्लियामेंट से जुड़े पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। उधर, आईआईटी की ओर से रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल के डीन प्रो. विकास दूबे ने भी इसकी पुष्टि की है। उनका कहना है कि वर्तमान माहौल को देखते हुए अस्थायी तौर पर दोनों सेल भंग किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- IIT BHU: मंडलायुक्त और पुलिस आयुक्त का दावा, परिसर में सुरक्षा घेरा मजबूत; मॉनिटरिंग का वीडियो सामने आया

विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू में बीते बुधवार की देर रात छात्रा के साथ हुई अश्लीलता और अभद्रता के विरोध में आईआईटी बीएचयू कैंपस में धरना, प्रदर्शन के साथ ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह की टिप्पणी हो रही है। इधर आईआईटी का स्टूडेंट्स पार्लियामेंट भी पल-पल की जानकारी अपने इंस्टाग्राम और एक्स पेज पर अपडेट कर रहा है। स्टूडेंट्स पार्लियामेंट ने मंगलवार की शाम इंस्टाग्राम पेज पर जानकारी साझा की कि आईआईटी प्रशासन (रजिस्ट्रार आईआईटी बीएचयू/निदेशक) ने स्टूडेंट्स एलुमनी इंटरैक्शन सेल को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। बिना सूचना दिए सेल की ईमेल आईडी और इसके सोशल मीडिया हैंडल पर रोक लगा दी है। आईआईटी प्रशासन ने पब्लिक रिलेशन सेल को भी तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। उनका तर्क है कि पीआर सेल पहले कभी अस्तित्व में ही नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें