फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : एंबुलेंस या अन्य वाहन मांगे अधिक किराया तो कॉल करें 7317202020 पर

Thu, 29 Apr 2021 02:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

वाराणसी में कोविड-19 महामारी के दौरान किसी से भी यदि एंबुलेंस, शव वाहन, ई-रिक्शा, ऑटो और अन्य सवारी वाहन के मालिक या चालक द्वारा निर्धारित किराया से अधिक की मांग की जाए तो इसकी शिकायत तत्काल यातायात हेल्पलाइन नंबर 7317202020 पर करें। यह जानकारी गुरुवार को अपर पुलिस उपायुक्त यातायात विकास कुमार ने दी।

विज्ञापन


अपर पुलिस उपायुक्त यातायात ने कहा कि मैं मीडिया के माध्यम से एंबुलेंस, शव वाहन, ऑटो, ई-रिक्शा और अन्य सवारी वाहनों के स्वामियों, चालकों से अपील करता हूं कि किसी भी दशा में आमजन से निर्धारित किराया से अधिक किराया न लें। साथ ही यातायात नियमों का पालन करते हुए अपने वाहनों को संचालित करें और यातायात पुलिस का सुगम यातायात संचालन में सहयोग करें। इसके अलावा यातायात से संबंधित किसी भी प्रकार की आमजन को समस्या हो तो यातायात निरीक्षक के मोबाइल नंबर 9454402409 पर कॉल करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें