शिवपुर थाना क्षेत्र की लड़की के गायब होने पर पिता प्रेमनाथ मिश्रा द्वारा पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर लिखित शिकायत की थी। जिसपर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। पिता ने बताया कि बेटी 24 जुलाई को दोपहर में 12 बजे घर से बाहर निकली है। शाम तक इंतजार करने के बाद भी घर नहीं आने पर रात में जानकारी हुआ कि लड़की को पिसौर निवासी अजित पटेल लेकर गया है।
रवींद्रपुरी स्थित आचार्य रामचंद्र शुक्ल चौराहे के समीप सोमवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने महिला की चेन छीन ली। कार में बैठने के दौरान लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
चंदौली के दीनदयाल नगर की रहने वाली सुमिता भट्टाचार्या कमच्छा स्थित मायके जाने के लिए कार से जा रही थी। रवींद्रपुरी आचार्य रामचंद्र चौराहे के समीप स्थित दुकान से मिठाई खरीदने के बाद बगल में रेस्टोरेंट में नास्ता करने गईं। वापस रेस्टोरेंट से निकल कर सुमिता अपनी कार में बैठने जा रही थी कि भेलूपुर की तरफ से आए बाइक सवार लुटेरे चेन छीनकर लंका की ओर भाग निकले।
इस दौरान महिला के विरोध के चलते चेन में लगा लॉकेट बदमाश नहीं छीन सके। घटना की सूचना मिलते ही भेलूपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। एसीपी भेलूपुर और इंस्पेक्टर भेलूपुर मौके पर पहुंचे। आसपास के सीसीटीवी से बदमाशों की पहचान की जा रही है। एसीपी भेलूपुर चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।