फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: बीएचयू चौकी के पास नशे में धुत कार चालक ने राहगीरों को मारी टक्कर, लोगों ने पीटा फिर पुलिस को सौंपा

Tue, 27 Jul 2021 12:19 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के लंका और सारनाथ क्षेत्र में रविवार शाम नशे के कारण दो घटनाएं घंटी। एक जगह नशे में कार चालक ने कई राहगीरों को टक्कर मारी तो दूसरी जगह वर्दी में पुलिसकर्मी हंगामा करता दिखा। 
विज्ञापन
पुलिस चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुट गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के सीर गेट के समीप डाफी से छित्तूपुर मार्ग पर सोमवार की रात नशे में धुत कार चालक ने अनियंत्रित होकर बाइक व साइकिल सवार चार राहगीरों को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक कार लेकर भागने लगा लेकिन कुछ दूरी पर राहगीरों ने उसे पकड़कर जमकर पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। हादसे में किसी को गंभीर चोटें नहीं आई। पुलिस चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुट गई। 
विज्ञापन


शराब के नशे में सिपाही ने जमकर काटा बवाल
सारनाथ। वर्दी में पुलिसकर्मी शराब के नशे में बियर की दुकान पर खड़े कुछ युवकों से उलझ पड़ा। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। सोमवार की देर रात आशापुर चौराहे पर स्थित एक बियर की दुकान पर कुछ युवक आपस में बातचीत कर रहे थे, इतने में बलुआ थाने का वर्दीधारी सिपाही पंकज यादव बियर की दुकान पर पहुंचा और युवकों से उलझ गया। फिर सिपाही डायल 112 पर फोन कर सूचना बताया कि दो सोने की चेन छीन ली गई है। सुचना पर थाना प्रभारी कुलदीप दुबे मौके पर पहुंचते ही दोनों पक्ष दोनों पक्ष निकल गए। 

युवक के साथ 40 हजार रुपये की धोखाधड़ी

सिकरौल निवासी एक व्यक्ति के खाते से 40 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला थाने पहुंचा। पीड़ित के तहरीर पर कैंट पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पीड़ित आदिल के अनुसार वह 23 जुलाई को एटीएम से कुछ रुपये निकालने गया तो उसे रुपये निकालने की लिमिट खत्म होने की सूचना मिली। मिनी स्टेटमेंट निकालने पर पता चला कि एटीएम उसके पास होने के बावजूद उसके खाते से 40 हजार की धोखाधड़ी हो गई।
विज्ञापन

बैंक कर्मी के कार का शीशा तोड़कर उचक्कों ने उड़ाया कैश से भरा बैग 

कचहरी चौकी से महज 10 कदम की दूरी पर सोमवार की शाम को एसबीआई बैंक कर्मी राजेंद्र सिंह के कार का शीशा तोड़कर उचक्कों ने दस्तावेज सहित कैश से भरा बैग उड़ा दिया। राजेंद्र गाड़ी खड़ाकर कुछ देर के लिए परिवार के साथ किसी काम से चले गए थे। जब लौटे तो देखा सीसा टूटा हुआ था उसमें रखा बैग गायब था। सुचना पर पहुंची पुलिस मौके पर जांच पड़ताल कर रही है। पीड़ित ने बताया कि उचक्के गाड़ी का सीसा तोड़कर चार हजार नगद, एटीएम कार्ड, मोबाइल व दस्तावेज सहित बैग ले उड़े। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें