फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में फिर हुआ हादसा: तीन मंजिला जर्जर मकान की सीढ़ी ढही, रेस्क्यू करके निकाले गए 11 लोग

Wed, 07 Aug 2024 06:22 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में बुधवार को फिर एक जर्जर मकान की सीढ़ी गिर गई। जिसमें कई लोग फंस गए। इससे पहले मंगलवार को काशी विश्वनाथ मंदिर के पास मकान ढहने से एक की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
लोगों का रेस्क्यू करती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी। कोतवाली के लालघाट राजमंदिर मोहल्ले में बुधवार की दोपहर करीब दो बजे तीन मंजिला जर्जर मकान की सीढ़ी ढह गई। वर्षों पुराने मकान की सीढ़ी ढहने के बाद मकान के दूसरी और तीसरी मंजिल पर 11 लोग फंस गए। चीख पुकार के बीच पहुंची पुलिस, एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड ने लकड़ी की सीढ़ी लगाकर रेस्क्यू करके सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। जिला प्रशासन ने मकान को खाली करा दिया है। संयोग रहा कि हादसे में किसी को भी चोट नहीं आई।

विज्ञापन



लाल घाट पर स्व. लखन राम का वर्षों पुराना तीन मंजिला मकान है, जिसमें उनके सात पुत्रों में से चार पुत्र मदन नोहन निषाद, गौरी शंकर, लालू प्रसाद और गोपाल प्रसाद का परिवार रहता है। दोपहर में हल्की बारिश के चलते मकान के दूसरे मंजिल की सीढ़ी भरभरा कर जमींदोज हो गई।
विज्ञापन



इसके बाद घर में लोगों की चीख पुकार मच गई। पड़ोसियों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। तब तक एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई। टीम ने तीसरी मंजिल पर लड़की की सीढ़ी लगा कर एक-एक कर 11 लोगों को रेस्क्यू कर नीचे उतारा। सभी सदस्य सुरक्षित हैं।

विज्ञापन

लकड़ी की सीढ़ी बनी सहारा

सुरक्षित निकाले जाने के बाद मुस्कुराते परिजन - फोटो : अमर उजाला
लाल घाट के संकरी गली स्थित स्व. लखन राम के मकान तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंची। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने एनडीआरएफ की टीम को लकड़ी की सीढ़ी लाकर दी। एनडीआरएफ के जवान लकड़ी की सीढ़ी के जरिये छत तक गए और तीसरी मंजिल पर फंसे 11 लोगों को सुरक्षित नीचे उतारा।

एक साल पहले ही नोटिस जारी कर चुका है नगर निगम
लाल घाट स्थित जर्जर भवन की सीढ़ी ध्वस्त होने के मामले में नगर निगम की ओर से पत्र जारी किया गया। नगर निगम की ओर बताया गया है कि यह भवन गंगा चौधरी पुत्र नंदन चौधरी व रामलखन चौधरी पुत्र गंगा चौधरी के नाम दर्ज है। पिछले वर्ष नगर निगम के जांच में यह भवन जर्जर पाया गया था, जिस पर नगर निगम ने दिनांक 26 सितंबर 2023 को ही जर्जर भवन होने की नोटिस भवन स्वामी को दिया था। इसमें यह कहा गया था कि या तो भवन की जरूरी मरम्मत करा दें या फिर इसे गिरा दें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें