फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पत्नी और बेटे को कमरे में बंद कर होम्योपैथी चिकित्सक ने उठाया खौफनाक कदम

Sun, 29 Mar 2020 03:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में होम्योपैथी चिकित्सक ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


बलिया जिले के रतसर कस्बा के सदर बाजार निवासी व पेशे से होम्योपैथी चिकित्सा ने अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव रविवार की सुबह गैलरी के अंदर छत की हुक से लटका मिला। पत्नी व पुत्र का कहना है कि वह पिछले साल से अवसाद से ग्रसित थे, और हाल ही में उन्हे पेसमेकर लगा था।

डॉ. हरख प्रसाद गुप्ता मूलरूप से नजदीकी गांव सरया डोभवा के निवासी थे। तीन दशक से कस्बे के बाजार में घर बनाकर होम्योपैथी चिकित्सा का अपना क्लीनिक चलाते थे। रविवार की सुबह चिकित्सक ने अपने घर की दूसरे मंजिल पर पत्नी एवं पुत्र को एक कमरे में बंद कर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। नीचे मेन गेट के अंदर मे बनी गैलरी में हुक से रस्सी का फंदा बनाकर लटक गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी और पुत्र के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना चौकी प्रभारी रामअवध को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह बंद दरवाजे को खोला तो फंदे पर लटकते चिकित्सक को देख सभी आवाक रह गए। चौकी प्रभारी रामअवध ने घटना की सूचना एसओ गड़वार अनिल चंद तिवारी को दी। मौके पर पहुंचे एसओ ने शव को उतरवाकर आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें