प्रशासन की ओर से किसानों को समझाने का प्रयास बहुत किया गया, लेकिन बात नहीं बनी। अब एचपीसीएल ने जिला प्रशासन से सेवापुरी में चिन्हित जमीन की मांग की है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि एचपीसीएल का प्लांट सेवापुरी में लगेगा और इसके लिए प्रशासन जमीन अधिग्रहीत करेगा। जिलाधिकारी स्तर पर ही इसकी बैठकें की जा रही है।
सेवापुरी के चिह्नित गांवों में जिला प्रशासन की ओर से सर्वे शुरू कर दिया गया है। इसमें अधिग्रहण से पहले चिह्नित किसानों की खुली बैठक होगी। किसानों की सहमति के बाद ही उनकी जमीन पर मुआवजा आदि तय किया जाएगा। जिला प्रशासन ने चिह्नित जमीनों का सर्वे शुरू कर दिया है।
रामनगर के कोदोपुर क्षेत्र में शुक्रवार को सीएनजी स्टेशन का शुभारंभ हुआ। सीएनजी स्टेशन का उद्घाटन कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया। इसमे बनारस के उद्यमियों के अलावा इंडियन आयल के प्रभारी शिखर श्रीवास्तव और गेल इंडिया के सरदार केएन सिंह भी मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि पद्मश्री डॉ. सरोज चूड़ामणि और प्रख्यात विद्वान हरिराम द्विवेदी ने आज के समय में सीएनजी की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।