फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच ने पाकिस्तान से क्रिकेट मैच का किया विरोध, पुतला फूंका

Sun, 04 Jun 2017 06:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
पुतला दहन करने जाते हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आतंकवाद को बढ़ावा देने के बावजूद चैंपियंस ट्राफी में पाकिस्तान के साथ इंग्लैंड में हो रहे क्रिकेट मैच का हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध किया है। मंच के कार्यकताओं ने पुतला जलाकर और नारेबाजी कर इस मैच का विरोध किया।
विज्ञापन


उन्होंने मिर्जापुर के गणेशगंज तिराहे पर पाकिस्तान एवं बीसीसीआई का पुतला दहन किया। वक्ताओं ने कहा कि आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान के साथ किसी तरह का मैच नहीं खेला जाना चाहिए।

रविवार को पूर्वान्ह साढे़ दस बजे पाकिस्तान और बीसीसीआई के पुतले के साथ हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता गणेशगंज तिराहे पर एकत्र हुए और पाकिस्तान हाय-हाय के नारे के साथ पुतला दहन किया।
विज्ञापन


हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष दिवाकर मिश्र ने कहा कि पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर रोजाना संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। भारतीय सैनिकों के सिर काटने जैसी जघन्य वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है वहीं कश्मीर में भाड़े के पत्थरबाज भेजे जा रहे हैं।

इनके विरोध में भारत और पाकिस्तान के बीच राजनयिक वार्ता बंद है। ऐसे में दोनों देशों के बीच क्रिकेट मैच खेले जाने का कोई औचित्य नहीं है। पाकिस्तान की फायरिंग से रोजाना कई घर उजड़ रहे हैं।

देश के कई सैनिक शहीद हो रहे हैं और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को पाकिस्तान के साथ मैच खेलने की पड़ी है। उसे केवल अपनी आमदनी से मतलब है। राष्ट्र की कीमत पर आमदनी का कोई मतलब नही है। उन्होंने कहा कि सरकार को बीसीसीआई पर कंट्रोल करना चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें