फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में भारी बारिश की चेतावनी, इस दिन से मौसम में हो सकता है सुधार

Sat, 28 Sep 2019 12:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
पूर्वांचल में भारी बारिश की चेतावनी। - फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल में बाढ़ का दंश झेल चुके लोगों में शुक्रवार को गंगा के बढ़े जलस्तर से दहशत हो गई। वाराणसी में शाम को गंगा के जलस्तर में चार सेंटीमीटर की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। वहीं शनिवार सुबह को जलस्तर घट गया है। उधर, लगातार हो रही बारिश और गंगा के बढ़ाव के चलते प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो अभी दो दिन और बारिश से राहत नहीं मिल पाएगी। शहर में शनिवार को 90 सेमी और शुक्रवार को 93 मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन

2 of 6
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शुक्रवार को गंगा का जलस्तर 70.19 मीटर दर्ज किया गया। शुक्रवार सुबह वाराणसी में गंगा स्थित थी, मगर दोपहर बाद गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। शाम पांच बजे तक गंगा का जलस्तर 70.24 मीटर पहुंच चुका था। जबकि जलस्तर में वृद्धि की दर आधा सेंटीमीटर प्रति घंटे दर्ज की गई। शनिवार सुबह को जलस्तर घटकर 70.07 दर्ज किया गया। वाराणसी में 71.26 मीटर खतरे का निशान है।
विज्ञापन

3 of 6
यहां बता दें कि पिछले सप्ताह से उत्तराखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश में हुई बारिश के चलते यमुना, चंबल, केन और बेतवा सहित कई सहायक नदियों से पानी बढ़ा था। इसी कारण गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही थी। मगर, तीन दिनों से गंगा का जलस्तर से कम होने लगा था।

4 of 6
क्या कहते मौसम वैज्ञानिक
पूर्वांचल के जिलों में दो दिनों से हो रही बरसात थमने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो बरसात से अभी दो दिन तक राहत मिलने के आसान नजर नहीं आ रहे हैं। बीएचयू के मौसम विभाग के पूर्व प्रोफेसर डॉ. बीआरडी गुप्ता का कहना है कि अगले तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश के ऊपर बने सर्कुलेशन के कारण बनारस सहित पूर्वांचल में भारी बरसात होगी।
विज्ञापन

5 of 6
सोमवार तक मौसम इसी तरह से बना रहेगा। उसके बाद मौसम में बदलाव आएगा। प्रो. गुप्ता ने बताया कि जो मानसून पहले बंगाल की खाड़ी के ऊपर सर्कुलेशन बनाता था अब उसी का एक छोटो सर्कुलेशन यूपी के ऊपर बना हुआ है। यही कारण है कि अगले तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। उम्मीद है कि सोमवार से मौसम में कुछ बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
varanasi rain - फोटो : varanasi rain
बारिश से हुई मौत में चार लाख का मुआवजा
बारिश के चलते जिले में हुई चार मौतों में प्रशासन की ओर से चार लाख रुपये का मुआवजा प्रत्येक परिजनों को दिया जाएगा। एडीएम वित्त सतीश पाल ने बताया कि बाढ़ से हुए नुकसान का सर्वे गंगा का जलस्तर घटने के एक सप्ताह बाद से शुरू कराया जाएगा। ताकि वास्तविक नुकसान का आंकलन किया जा सके। इसके अलावा बाढ़ ग्रस्त इलाकों में राहत कार्य जारी रहा। मकान गिरने के पीड़ितों को शासन से मुआवजे का प्रावधान है। बारिश के नुकसान की जानकारी कलेक्ट्रेट में दी जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें