मध्य प्रदेश, राजस्थान और पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से उफनाई गंगा का जलस्तर कम होने लगा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार की सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 70.80 मीटर दर्ज किया गया। जो अब खतरे के निशान से 46 सेंटीमीटर नीचे है। गंगा और वरुणा के जलस्तर में कमी तो हो रही है। लेकिन बाढ़ में अब भी कई निचले इलाके के लोग फंसे हुए हैं।