ज्ञानवापी के श्रृंगार-गौरी केस की वादिनी महिलाओं ने गुरुवार को हिंदू पक्ष के अधिवक्ताओं के साथ काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर दर्शन- पूजन किया। इस दौरान उन्होंने वजू स्थल पर सर्वे में मिले कथित शिवलिंग की रिहाई व पूजा- पाठ करने की मन्नत मांगी।
वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में दो साल पहले हुए कोर्ट कमिश्नर सर्वे में कथित शिवलिंग मिलने की हिंदू पक्ष ने वर्षगांठ मनाई। ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष की वादिनी और अधिवक्ताओं ने गुरुवार को काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने वजू स्थल में प्राप्त कथित शिवलिंग का दर्शन- पूजन का अधिकार मिलने की मन्नत मांगी।
विज्ञापन
विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन करने ज्ञानवापी की श्रृंगार गौरी केस की चार वादिनी महिलाएं, पैरोकार व उनके अधिवक्ता सुधीर त्रिपाठी, सुभाष नंदन चतुर्वेदी, दीपक सिंह, बाल गोपाल साहू पहुंचे। यहां रुद्राभिषेक व पूजन-अर्चन किया। बाबा विश्वनाथ धाम में मत्था टेकने के बाद परिसर में तस्वीरें भी ली। उन्होंने तहखाने में भी दर्शन किया। इस दौरान हर-हर महादेव का उद्घोष भी किया।