Varanasi News: सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी तरफ मौके पर भीड़ जुट गई थी। पुलिस वहां मौजूद लोगों से पूछताछ कर तथ्य जुटा रही है।
पैसे के विवाद में सोहराब नमक ठेकेदार ने इजहार (35) वर्ष को बल्ली से मारकर उसकी हत्या कर दी। वहां पर काम कर रहे ठेकेदार के अन्य साथियों ने आननफानन उसे कबीरचौरा अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कचहरी चौराहे पर संजय सिंह के मकान का निर्माण हो रहा था, जिसको इजहार बनवा रहा था। इस दौरान सोहराब पहुंचा। बताया गया कि दोनों में कुछ पैसे को लेकर विवाद था, जिसके बाद उसने वहां लगी बल्ली व रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी।