फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपाल बने प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री जैनेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय मद्धेशीय वैश्य सभा के राष्ट्रीय एकीकरण समागम समारोह के दूसरे दिन रविवार को प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। नवनिर्वाचित राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज मद्धेशिया ने संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश के अध्यक्ष के पद पर गोपाल दास गुप्ता, प्रदेश महामंत्री के लिए जैनेश पंकज व प्रदेश कोषाध्यक्ष के लिए श्रवण मद्धेशिया को चुने जाने पर बधाई दी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष ने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग के लिए संगठन कार्य करेगा। कार्यक्रम में झारखंड, महाराष्ट्र, बिहार समेत कई प्रांतों से समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चुनाव की प्रक्रिया पर्यवेक्षक प्रो. सुरेश प्रसाद गुप्ता व चुनाव अधिकारी सब्बल के नेतृत्व में आए हुए जिलों के प्रतिनिधियों के सहमति से हुआ। प्रदेश युवा समिति के लिए प्रदेश अध्यक्ष के पद पर अभिषेक गुप्ता, प्रदेश महामंत्री प्रिंस गुप्ता व कोषाध्यक्ष के लिए संदीप मद्धेशिया को चुना गया। इस दौरान हरेराम साहा, अनिल कुमार बसंत गुप्ता, अश्विनी गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, रमाशंकर गुप्ता, रतन गुप्ता, ब्लाक प्रमुख मनोज गुप्ता, उज्जवल मद्धेशिया, सुमीत मद्धेशिया, अनिल गुप्ता, रमेश गुप्ता, घनश्याम गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें