फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवेली का सपना दिखा प्रेमिका को भगा लाया प्रेमी, जब घर पहुंची तो पता चला...

Sun, 08 Mar 2020 08:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
lovers
विज्ञापन

प्यार में अंधी हुई एक दीवानगी की अजीब कहानी सामने आई। पहले नौकर के साथ मोहब्बत की और शादी रचाई घरबसाने का सपना देखा। लेकिन कुछ ही पल में सपना टूट गया और अपने प्रेमी को छोड़ प्रेमिका मां-बाप के पास आ गई।

विज्ञापन


वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक फतेहपुर में एक व्यक्ति के यहां एक सिलाई का काम कर रहा था। उसका संबंध उसकी पुत्री से हो गया और युवक अपनी प्रेमिका को लेकर बनारस आया और चंदवक में एक मंदिर में शादी कर ली। इधर उसके माता और पिता उसकी तलाश पुत्री की करते रहे।

कुछ दिन बाद पुत्री ने अपने माता से मोबाइल से बातचीत की। प्रेमिका ने अपने माता-पिता के आने की जानकारी नहीं दी। जब शुक्रवार को उसके माता और पिता अजगरा चौकी पर पहुंचे तो वहां पर पुलिस ने दोनों को बुलाया। प्रेमिका जब चौकी पर पहुंची तो अपने माता-पिता को देखकर फफक कर रोने लगी और पुलिस को बताया कि प्रेमी द्वारा उसे अपनी जाति का बताया गया और उसने मोबाइल में अपने मकान की फोटो दिखाई जो किसी हवेली का था।

विज्ञापन

इसके झांसे में मैं उसके पास चली आई, जब यहां पर आई तो देखा कि उसके घर एक झोपड़ी है। वह किसी और जाति से ताल्लुक रखता है। इसके बाद उसका शादी का इरादा टूट गया। इसकी सूचना उसने अपने माता-पिता को दी लेकिन उसके पति ने पुलिस को बताया कि उसने मंदिर में शादी की है और यह बालिग है।

इस दौरान प्रेमिका ने कहा कि यह सब बकवास है, मैंने शादी नहीं की है। इतना कह कर लड़की ने मांग का सिंदूर हैंडपंप पर धो दिया और हाथ की चूड़ी तोड़कर साड़ी निकाल सूट में अपने पिता-माता के सामने आ गई। इसके बाद पुलिस ने कहा कि उसे वह पति मानने को तैयार नहीं है। जिस पर काफी देर तक पंचायत भी चली।
विज्ञापन

पंचायत के बाद लड़की अपने माता-पिता के साथ फतेहपुर चली गई। इधर पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया लेकिन काफी पंचायत के बाद पुलिस ने उसे घर वापस भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें