फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: हाइड्रा क्रेन की चपेट में आने से आठ साल के बच्चे की मौत, नाराज लोगों ने पांच घंटे तक लगाया जाम

Wed, 17 Dec 2025 01:54 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। एक क्रेन से कुचलकर बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया। 
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद मौके पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुंदरपुर सब्जी मंडी के पास बुधवार की सुबह 11 बजे हाइड्रा क्रेन की चपेट में आने से जौनपुर निवासी रियासत (8) की मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित लोगों ने हाइड्रा क्रेन में तोड़फोड़ करते हुए सुंदरपुर-नरिया मार्ग पर पांच घंटे तक चक्काजाम किया। कैंट विधायक, एडीएम सिटी, एसीपी भेलूपुर समेत तीन थानों की फोर्स ने किसी तरह मामले को संभाला। हाइड्रा क्रेन चालक की गिरफ्तारी और उचित मुआवजे के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन




भेलूपुर पुलिस ने रियासत के शव को संरक्षण में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद हाइड्रा चालक भाग गया।जौनपुर के बदलापुर थाना क्षेत्र के महाराजगंज निवासी इशरत अपने परिवार के साथ पिछले पांच साल से सुंदरपुर क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहे हैं।
विज्ञापन




इशरत सवारी वाहन चलाने के साथ कैंसर संस्थान के सामने सड़क किनारे चाय की दुकान भी लगाते हैं। सुबह करीब 11 बजे इशरत अपने परिचित इश्तियाक और बेटे रियासत के साथ बाइक से सब्जी लेने सुंदरपुर सब्जी मंडी पहुंचे। खरीदारी के समय बेटे को सड़क किनारे बाइक पर बैठा दिया। तभी भिखारीपुर की ओर से नरिया की तरफ जा रही हाइड्रा क्रेन ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर बैठा रियासत सड़क पर गिर पड़ा और हाइड्रा के पिछले टायर के नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजन और आसपास के लोगों ने घायल रियासत को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद हाइड्रा क्रेन छोड़कर चालक भाग गया। आक्रोशित परिजन और आसपास के लोगों ने हाइड्रा क्रेन में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके बाद रियासत का शव सुंदरपुर-नरिया मार्ग पर रखकर सड़क जाम कर दिया।  



सूचना पर पहुंची भेलूपुर पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन परिजन नहीं माने। एडीएम सिटी आलोक वर्मा और एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने में जुटे, लेकिन हाइड्रा चालक की तत्काल गिरफ्तारी और वाहन मालिक को मौके पर बुलाने की मांग पर लोग अड़े रहे।



भेलूपुर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि यह हाइड्रा क्रेन कंस्ट्रक्शन कंपनी ‘छात्र शक्ति’ की है। कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारियों ने पीड़ित परिजनों को 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है। आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने से संबंधित आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विधायक ने बच्ची को गोद में उठाया और दुलारा
कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव भी पीड़ित परिजनों के बीच पहुंचे। उन्होंने आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और प्रदेश सरकार से आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान विधायक ने छोटी बच्ची को गोद में उठाकर दुलार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें