फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर हिंसा का मुख्य आरोपी बोला, घटना के लिए भाजपा जिम्मेदार

Fri, 04 Jan 2019 04:23 PM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
मुख्य आरोपी अर्जुन कश्यप - फोटो : ani
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में 29 दिसंबर को हिंसा मामले के मुख्य आरोपी अर्जुन कश्यप का बयान सामने आया है। उसने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गाजीपुर में जो घटना हुई है उसके जिम्मेदार भाजपा के लोग हैं। भाजपा सत्ता में है और उनके ही लोगों ने बवाल कराया था। उसने कहा कि हो सकता है हमारे लोगों ने बाद में पथराव किया हो लेकिन पुलिसकर्मी पर पत्थर नहीं फेंका गया।
विज्ञापन

 


अगर कानूनी तौर पर मैं मुख्य अपराधी माना जाता हूं तो मैं खुद सरेंडर कर दूंगा। उसने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निषाद समुदाय की मांगों को पूरा करने का वादा किया था लेकिन कुछ नहीं हुआ। हमारी मांगो को न ही लोकसभा न ही राज्यसभा में रखा गया। आरोपी ने कहा कि अगर निषादों को आरक्षण नहीं दिया गया तो वे लोग लगातार प्रदर्शन करते रहेगें।
विज्ञापन


बताते चलें कि गाजीपुर में आरक्षण की मांग को लेकर निषाद समाज के लोग धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। पीएम की सभा समाप्त होने के बाद बीते शनिवार की शाम एकाएक कठवामोड़ पुल पर जाम लग गया।

जाम देख पीएम की सभा से वापस लौट रही करीमुद्दीनपुर थाने की पुलिस जाम समाप्त कराने में जुट गई। तभी धरने पर बैठे लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस बीच कई वाहनों के शीशे टूटे। आंदोलनकारियों ने एक पुलिसकर्मी की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। 
 


 

 
Trending Videos
विज्ञापन

अर्जुन पर 25 हजार रुपये का इनाम

पुलिस हत्याकांड के मामले में मुख्य आरोपी अर्जुन कश्यप के ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस कप्तान यशवीर सिंह ने इसकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग तीन टीमें गठित की  हैं। टीमें विभिन्न ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं।

पुलिस टीम ने अर्जुन कश्यप के भाई हरेंद्र कश्यप सहित क्षत्रपति निषाद के पिता पारसनाथ निषाद को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद संबंधित धाराओं में चालान किया गया है। कठवामोड पुल के पास बीते 29 दिसंबर को सड़क जाम के दौरान पुलिस पर पथराव, तोड़फोड़ और मारपीट में एक हेड कांस्टेबिल की जान चली गई थी।

इस प्रकरण में कुल 32 लोगों को नामजद तथा 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में नोनहरा थाने से अब तक नामजद और अज्ञात लेकर कुल 32 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस बीच पुलिस ने कई संदिग्धों को भी उठाया था। लेकिन पूछताछ करे के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

मुख्य आरोपी अर्जुन कश्यप पर अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। शुक्रवार देर शाम एसपी ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है, साथ ही उसके भाई हरेंद्र कश्यप और घटना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले क्षत्रपति निषाद के पिता पारसनाथ निषाद को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की कार्रवाई से निषाद समाज सहित अन्य आरोपियों में दहशत व्याप्त है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें