फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: चार महीने पहले घाट पर बेहोश मिला था युवक, नाविकों और डॉक्टरों ने बचाई जान

Tue, 14 May 2024 02:05 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: मरीज और परिजनों ने डॉक्टरों की सराहना की है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। कहा कि उनकी पहल पर बने सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में बेहतरीन सुविधाएं मिली हैं।
विज्ञापन
कर्नाटक का युवक गोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएमएस बीएचयू के डॉक्टरों की टीम ने चार महीने पहले घाट पर बेहोश मिले कर्नाटक के युवक गोपी (29) की जान बचाई है। नाविकों ने उसे 26 दिसंबर को बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया था। न्यूरोलाजी विभाग में गोपी का चार महीने इलाज किया गया। अब उसके शरीर के अंग काम करने लगे हैं।

विज्ञापन


कर्नाटक के बेल्लारी से दिसंबर में काशी भ्रमण पर आए गोपी (29) घाट पर अचानक गिर गए। वह बेहोश पड़े थे। घाट पर मौजूद नाविकों की नजर पड़ी तो उन्होंने पास के अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद बीएचयू की इमरजेंसी में लाया गया, न्यूरोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. बीएन मिश्रा, डॉ. अभिषेक पाठक ने टीम के साथ इलाज शुरू किया। 

प्रो. मिश्रा ने बताया कि डेढ़ महीने उसका आईसीयू में इलाज हुआ। फिर वार्ड में शिफ्ट किया गया। अब मरीज के हाथ, पैर सहित शरीर की अन्य नसें काम करने लगी हैं। डॉक्टर अभिषेक पाठक ने बताया कि मरीज को जीबी सिंड्रोम हो गया था। नसों में सूजन आ जाती है और वह काम करना बंद कर देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें