फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से कस्टडी रिमांड पर ठगी के चारों आरोपी: वाराणसी पुलिस ने 100 सवालों की बनाई सूची, सीनियर ज्वाइंट टीम करेगी पूछताछ

Fri, 06 May 2022 10:25 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

रेशम कंपनी के प्रबंधक अंकित शुक्ला से दो करोड़ की ठगी में गिरफ्तार अंतरराज्यीय ठग गिरोह के आरोपियों से पुलिस आज से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में शातिर सचिन शर्मा और उसके साथी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 रेशम कंपनी के प्रबंधक अंकित शुक्ला से दो करोड़ की ठगी में गिरफ्तार अंतरराज्यीय ठग गिरोह के चारों आरोपियों को वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने आज कस्टडी रिमांड पर ले लिया। जिला जेल से लाकर सीनियर ज्वाइंट टीम आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ करेगी। कमिश्नरेट पुलिस ने सौ प्रश्नों की लिस्ट बनाई है।

विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि इन सवालों से ठगों का बच पाना नामुमकिन है। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर हो गई है। तीन दिन तक आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। इस दौरान हवाला कारोबारियों के चेहरे भी बेनकाब हो सकते हैं।

जरूरत पड़ी तो साइंटिफिक टेस्ट भी

आरोपियों से सीनियर ज्वाइंट टीम कई चक्र में अलग-अलग पूछताछ करेगी। पूछताछ के दौरान आरोपियों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। यदि जरूरत पड़ी तो साइंटिफिक टेस्ट भी कराया जाएगा। यह पता किया जाएगा कि इनके गैंग में और कितने लोग हैं और, कहां-कहां ठगी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।   
पढ़ेंः दक्षिण भारत में बैठा शेट्टी चला रहा है अंतरराज्यीय ठग गिरोह, मुंबई, नई दिल्ली और अन्य शहरों में फैला है जाल

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराज्यीय ठग गिरोह ने 20 अप्रैल को चेतगंज थाना के पिशाचमोचन में जीएसटी में लाभ पहुंचाने का झांसा देकर रेशम कंपनी के प्रबंधक से दो करोड़ रुपये ठग लिए थे। कमिश्नरेट पुलिस ने चार आरोपियों को मुंबई और गाजियाबाद से दबोचा। ठगी की एक करोड़ 87 लाख रुपये भी बरामद किया। इसमें मास्टरमाइंड अजमेर नगर निगम का निलंबित बाबू सचिन शर्मा, हिसार हरियाणा का पंकज भारद्वाज, नई दिल्ली का तरुण गौतम और रोहन खिंची सभी चौकाघाट जिला जेल में निरुद्ध हैं।
पढ़ेंः ठग गिरोह ने लखनऊ में कोरियर व्यवसायी को लगाया था एक करोड़ का चूना, नई दिल्ली के बिल्डर को लगाई थी 18 लाख की चपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें