फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव आज: प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शाम तक आएगा, पांच हजार छात्र देंगे वोट

Fri, 06 May 2022 10:12 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

25 बूथों पर करीब पांच हजार छात्र-छात्राएं अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव के लिए परिसर में सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
यूपी कॉलेज ( फाइल ) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदय प्रताप कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव में शुक्रवार को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पुस्तकालय मंत्री के लिए मतदान होगा। मतदान के बाद मतगणना और परिणाम घोषित किया जाएगा। 25 बूथों पर करीब पांच हजार छात्र-छात्राएं अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव के लिए परिसर में सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन


प्रधान चुनाव अधिकारी डॉ. बनारसी मिश्र ने बताया कि चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है। छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर उत्तम कुमार सिंह और सुधीर सिंह और उपाध्यक्ष पद के लिए प्रतीक उपाध्याय व अभय सिंह में सीधा मुकाबला है। वहीं पुस्तकालय मंत्री पद पर अभिषेक सिंह, दिवाकर पांडेय और हरिओम के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

महामंत्री पद पर शिवम सिंह निर्विरोध हैं। इसके साथ ही सभी संकाय प्रतिनिधि भी निर्विरोध होंगे। शिक्षा संकाय से किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया है। चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मुख्य द्वार पर पुलिस प्रशासन के साथ ही प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम तैनात रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान के लिए मतदाताओं को परिचय पत्र के साथ अपनी फीस रसीद लाना अनिवार्य है। इनके अभाव में मतदान से वंचित होना पड़ेगा। चुनाव के दौरान परिसर में मोबाइल पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। मोबाइल के साथ पकड़े जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें