उधर, कज्जाकपुरा तिराहे पर निर्माणाधीन फ्लाई ओरव के आसपास गड्ढे में तब्दील हो चुके सड़क को भी डामर और गिट्टी डालकर पीडब्ल्यूडी के द्वारा दोपहर एक बजे ही दुरुस्त कर दिया गया था। बता दें कि वाराणसी में गंगा खतरे के लेवल से एक मीटर ऊपर बह रही है।
गंगा के पलट प्रवाह के कारण वरुणा में आई बाढ़ भी भयावह होती जा रही है। बृहस्तपतिवार सुबह 11 बजे गंगा का जलस्तर 72.32 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 71.26 से 1.06 मीटर अधिक है। गंगा और वरुणा के पानी से शहर से लेकर गांव तक 30 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं।