फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी सीएचसी चौकाघाट में हुआ पहला ऑपरेशन, जच्च-बच्चा स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चौकाघाट में प्रसव की सुविधा मंगलवार से शुरू हो गई है। हुकुलगंज निवासी जूली चौहान (22) की सिजेरियन डिलीवरी कराई गई। इसके बाद महिला और नवजात दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि तीन राजकीय अस्पतालों, दो एमसीएच विंग, दो ग्रामीण सीएचसी, छह ग्रामीण पीएचसी समेत 115 स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर 24 घंटे प्रसव की सुविधाएं दी जा रही हैं। सीएचसी चौकाघाट प्रभारी डॉ. मनमोहन ने बताया कि जूली को सोमवार को परिजनों ने भर्ती कराया था। सामान्य प्रसव संभव नहीं हुआ तो मंगलवार को उसका ऑपरेशन कर प्रसव कराया गया। चिकित्सकों की टीम में डॉ. राजीव रंजन सिंह, डॉ. रोली रानी, डॉ. चांद तारा ने ऑपरेशन किया। स्टाफ नर्स उर्मिला सिंह व सुशीला देवी ने ऑपरेशन में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें