फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: विवाहिता की मौत के बाद मायके और ससुराल वालों के बीच मारपीट, छह लोग घायल

Mon, 01 Nov 2021 12:14 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के बेला गांव स्थित मायके में विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर विवाहिता का पति अपने कुछ लोगों के साथ ससुराल बेला पहुंचा और का दाह संस्कार कराने के लिए शव की मांग करने लगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। 
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के दानगंज क्षेत्र के बेला गांव स्थित मायके में विवाहिता नेहा मौर्य की रविवार शाम बीमारी से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे पति समेत ससुराल के अन्य लोगों और मायके पक्ष में शव लेने को लेकर मारपीट हो गई। आरोप है कि ससुराल पक्ष की ओर से चाकू से हमला किया गया। घायल मायके पक्ष के एक युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पति समेत अन्य की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़ गए और रात में दाह संस्कार से मना कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया। चोलापुर थाना क्षेत्र के बेला गांव की नेहा मौर्य की शादी दिसंबर 2020 में जौनपुर चंदवक थाना के कृष्णा नगर निवासी अरुण मौर्य से हुई थी। दोनों का एक सात माह का बच्चा भी है।

नेहा को पति अरुण मौर्या ने बेला स्थित मायके दो माह पूर्व भिजवा दिया था। शाम को नेहा ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना पति अरुण मौर्या को मिली तो वह कुछ लोगों के साथ ससुराल बेला पहुंचा और नेहा का दाह संस्कार कराने के लिए शव की मांग करने लगा। इसी बीच दोनों पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई।
विज्ञापन

पढ़ेंः वाराणसी में बेकाबू इनोवा ने ऑटो को मारी टक्कर, चार यात्री घायल, आधे घंटे के बाद पहुंची पुलिस

पुलिस के पहुंचते ही ससुराल पक्ष के लोग भाग निकले

आरोप है कि अरुण मौर्य ने मायके पक्ष के महेश यादव पर चाकू से हमला कर दिया। मारपीट में छह लोगों को चोटें आई। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। इधर पुलिस के पहुंचते ही ससुराल पक्ष के लोग मौके से भाग निकले।
मायके वालों ने आरोपी पति की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए और शव को दाह संस्कार करने से मना कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर शांत कराया। घायलों का पास के अस्पताल में उपचार कराया गया। 
पढ़ेंः एटीएस वाराणसी इकाई के हाथ लगा शातिर बदमाश: पहचान बदलने में माहिर, अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन का देता था धौंस
विज्ञापन

अज्ञात व्यक्ति की सिर पर पत्थर से वार कर की गई थी हत्या

सप्ताह भर पूर्व रामघाट पर अज्ञात व्यक्ति की सिर पर पत्थर से वार करके हत्या की गई थी। तफ्तीश में जुटी पुलिस ने रविवार को ब्रह्माघाट से आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक नशे की हालत में विवाद होने पर आरोपी ने युवक के सिर पर पत्थर से वार करके हत्या कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

कोतवाली थाना अंतर्गत रामघाट पर पुलिस ने 24 अक्तूबर को एक व्यक्ति का शव बरामद किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर वार करने से मौत की पुष्टि हुई थी। इस पर कोतवाली थाने की एक टीम मामले की तफ्तीश में जुटी हुई थी। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर मालूम चला कि घोसला घाट पटनी टोला चौक निवासी भइयालाल यादव रामघाट पर घटना के समय मौजूद था।

पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में भइयालाल कैद हुआ था। हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो भइयालाल ने बताया कि नशे में रहने के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने विवाद कर लिया था। पास में रखे पत्थर से उसके सिर पर वार किया और फरार हो गया था। इंस्पेक्टर कोतवाली बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है, संभवत: मजदूर था और रात में आकर अक्सर घाट पर ही सोता था। हत्यारोपी भइयालाल भी मजदूरी करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें