फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्कंडेय महादेव मंदिर में पचास हजार लोगों ने किया जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर/रोहनिया/सेवापुरी। हर-हर महादेव उद्घोष के जयकारे के बीच सावन के दूसरे के सोमवार को मार्कंडेय महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से आए श्रद्धालुओं ने गंगा गोमती के संगम पर डुबकी लगाकर बाबा से आशीर्वाद मांगा। पुलिस के अनुसार करीब पचास हजार लोगों ने बाबा को जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

मान्यता के अनुसार एक लोटा जल व रामनाम लिखा बेलपत्र चढ़ाकर मन्नतें मांगने से हर मनोकामना यहां पूरी होती है। हालांकि जिला प्रशासन की मनाही के चलते रुद्राभिषेक व अनुष्ठान कराने आये श्रद्धालुओं को निराश होकर लौटना पड़ा। जलाभिषेक करने के बाद संगम तट पर भक्त परिवार जनों के साथ जमकर सेल्फी का आनंद उठाते रहे। चौबेपुर थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने बताया कि करीब पचास हजार लोगों ने बाबा को जलाभिषेक किया। मंदिर में जलाभिषेक के लिए पुलिस दर्शनार्थियों को कतारवद्ध होकर अंदर जाने दिया जा रहा था।
रोहनिया के शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर माधोपुर में सुबह से बाबा का जलाभिषेक करने लिए सुबह से ही कतार लगी रही। वहीं प्राचीन शिवधाम मंदिर दरेखू, बुढऊ महादेव मंदिर मोहनसराय, वाणासुर मंदिर नरउर, भगवती माता मंदिर अखरी में भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

सेवापुरी के रामेश्वर महादेव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। पंचक्रोशी मार्ग पर बडे़ वाहनों को रोक दिया गया था। राधा कृष्ण मंदिर के महंत राममूर्ति दास उर्फ मद्रासी बाबा, पुजारी पं. अन्नू तिवारी ने बताया कि सुबह से ही श्रद्धालु बाबा को जलाभिषेक करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें