फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: किसानों ने किया प्रदर्शन, पुलिस की लाठी चार्ज का किया विरोध; एक साल पहले का है यह मामला

Thu, 16 May 2024 05:18 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: मोहनसराय किसान संघर्ष समिति के नेतृत्व में किसानों ने प्रतिरोध मार्च निकालकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
धरना-प्रदर्शन के दौरान किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में एक साल पूर्व किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को किसानों ने प्रदर्शन किया। रोहनिया ट्रान्सपोर्ट नगर योजना के विरोध में किसानों ने अपनी नाराजगी दिखाई। वाराणसी विकास प्राधिकरण के लिए भी रोष व्यक्त किया।

विज्ञापन


बैरवन में विगत वर्ष 16 मई को जमीन जबरन कब्जा करने में किसानों पर लाठीचार्ज  की गई थी। मोहनसराय किसान संघर्ष समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद पटेल एवं मेवा पटेल ने कहा कि विगत 16 मई, 2023 की दमनात्मक कार्रवाई को यादकर किसानों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

16 मई, 2023 को पुलिस के लाठीचार्ज में घायल किसान कृष्ण प्रसाद पटेल, सुनीता देवी, उर्मिला देवी, जगमनी देवी, राधिका पटेल, कल्लू पटेल, उदय पटेल सहित दर्जनों घायल किसानों का माल्यार्पण कर अभिनंदन करते हुए किसान नेता विनय शंकर राय 'मुन्ना' ने कहा कि किसानों का संघर्ष व्यर्थ नहीं जाएगा। इस दौरान विजय नारायण वर्मा, प्रेम शाह, उदय पटेल, दिनेश तिवारी, जय प्रकाश मिश्र, हृदय नारायण उपाध्याय, रमेश पटेल, जेपी मिश्रा, उमाशंकर, दशरथ पटेल, रामराज पटेल, राज नरायण पटेल  किसान शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें