किसानों के साथ बैठक करते वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग।
- फोटो : अमर उजाला
विकास प्राधिकरण कार्यालय में गुरुवार को वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग के साथ मोहनसराय किसान संघर्ष समिति के मुख्य संरक्षक विनय शंकर राय ‘मुन्ना’ के नेतृत्व मे किसानों के प्रतिनिधिमंडल की बैठक हुई। बैठक में ट्रांसपोर्ट नगर योजना से प्रभावित किसानों के मुद्दे पर बिंदुवार वार्ता हुई।
वार्ता के दौरान बिना मुआवजा लिए किसानों के जमीन अधिग्रहण पर न्यायालयों में विचाराधीन मुकदमे के स्पष्ट आदेश का अनुपालन करने की बात कही गई है। साथ ही कहा गया है कि न्यायालय के आदेश और बिना मुआवजा दिए किसानों की जमीन पर प्रशासन दखल अंदाजी नहीं करेगा। वीडीए उपाध्यक्ष ने विधिक अधिकारी को न्यायालयों में विचाराधीन मुकदमों के त्वरित निस्तारण हेतु सुनवाई में पूरा सहयोग करने का भी निर्देश दिया।