फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, देर रात पुलिस को मिली सफलता

Wed, 18 Aug 2021 12:55 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के हथनौरा कला गांव के पास मुठभेड़ हुई। बरौली में ग्राहक सेवा केंद्र से लूटपाट करने की कोशिश व उसे गोली मारने के बाद एक राहगीर से लूटी गई बाइक बरामद हुई।
 
विज्ञापन
घायल बदमाश विवेक सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आजमगढ़ के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित हथनौरा कला गांव के पास मंगलवार की देर रात बदमाशों से मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी विवेक सिंह घायल हो गया। घायल अवस्था में पुलिस बदमाश को लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंची। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि फूलपुर कोतवाली पुलिस रात 10:30 बजे चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान हथनौरा कलां गांव के पास एक बाइक सवार तीन युवक आते दिखे। रोकने की कोशिश पर उनके द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वो घायल हो गया। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया और तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं दो अन्य बदमाश अंधरे का फायदा उठा कर भाग निकले जिनकी तलाश की जा रही है।

पकड़े गए बदमाश की पहचान विवेक सिंह पुत्र रामनारायण सिंह निवासी गजौर थाना मेंहनगर के रूप में हुई। बदमाश के पास से 22 जुलाई को सदरपुर बरौली में ग्राहक सेवा केंद्र से लूटपाट करने की कोशिश व उसे गोली मारने के बाद भागते हुए एक राहगीर से लूटी हुई बाइक समेत तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें